लोहिया स्वच्छता अभियान का मजाक उड़ाता रामनगर   का दैनिक बाजार । 

बगहा /रामनगर / अश्वनी सिंह ,ब्यूरो चीफ 
जहाँ पहले बिकती थी सब्जियाँ  अब वहाँ उगाया जा रहा है सब्जी ।जहाँरहता था भीड़ भाड़ ,आज वहाँ फैला है सन्नाटा । कचड़ा और गन्दगी का अम्बार बना रामनगर सब्जी बाजार। दुकानदारों ने बताया कि एक तरफ सरकार भारत को स्वच्छ बनाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर रही है वहीं रामनगर का सब्जी मंडी सफाई की पोल खोल रही है ।किराना ब्यवसाई सोनू कुमार ने बताया कि नगर पंचायत में बार बार सूचना देने के बाद भी बाजार में सफाई नही हो रहा है और न कचड़े को हटाया जा रहा है ।कचड़े से फैलने वाले बदबू से यहाँ के दुकानदार परेशान हैं ।गन्दगी और बदबू से दुकान पर बैठना कठिन हो गया है ।किन्तु हम सभी का समस्या न तो नगर पंचायत को समझ मे आ रहा है और न कोई जन प्रतिनिधि हमारा फरियाद सुन रहा है ।
मौके पर ब्यवसायी सोनू कुमार, रामजी प्रसाद,राजेन्द्र प्रसाद, राजाप्रसाद सोनी, रामेश्वर तुरहा, सुजीत कुमार,रितेश कुमार समेत कई दुकानदार रहे उपस्थित ।

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर