पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए एसएसबी 21 वी वाहिनी ने किया वृक्षारोपण।

अधिकारियों एवं जवानों ने संयुक्त रूप से किया वृक्षारोपण।

संजय कुमार पांडे संवाद सूत्र बाल्मीकि नगर


बाल्मीकि नगर स्थित गंडक बैराज एसएसबी 21 वी वाहिनी ए कंपनी के जवानों एवं अधिकारियों के द्वारा पर्यावरण को सुरक्षित रखने हेतु आज अपने कैंप के अंदर वृक्षारोपण कर पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए अपनी कटिबद्ध ता को दर्शाया। इस कार्यक्रम में एसएसबी 21 वी वाहिनी ए कंपनी के द्वारा सागवान का पेड़ लगाया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व कंपनी कमांडर इंस्पेक्टर कालिदास के साथ साथ उपनिरीक्षक पी हेमंता भी शामिल थे। पेड़ लगाते समय अधिकारियों एवं जवानों के द्वारा यह संकल्प लिया गया कि देश की सुरक्षा के साथ साथ हमारा कर्तव्य है पर्यावरण को सुरक्षित रखना भी है। अगर पर्यावरण सुरक्षित रहेगा जो देश की सुरक्षा में किसी प्रकार की कमी नहीं हो पाएगी इसलिए सागवान की पेड़ लगाते हुए अधिकारियों एवं जवानों ने यह संकल्प उठाया कि एक पेड़ सौ पुत्र समान, सदा रखेंगे इसका ध्यान। इस बाबत जानकारी देते हुए कंपनी कमांडर इंस्पेक्टर कालिदास ने बताया कि कंपनी के अधिकारियों एवं जवानों के द्वारा यह भी संकल्प लिया गया है कि हर महीने जवानों एवं अधिकारियों के द्वारा पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए पेड़ लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पेड़ की सुरक्षा करना देश की सुरक्षा करने के समान है इसलिए पूरे भारत में इस इसके लिए एक अभियान चलाया जा रहा है जिसमें देश के सुरक्षा बल सहित लोकतंत्र के सभी लोग इस में सम्मिलित हो रहे हैं। इसके लिए हम ग्रामीणों के बीच भी जाएंगे और वृक्षारोपण करने के लिए उन्हें प्रेरित कर उनके साथ यह कार्यक्रम को और आगे बढ़ाएंगे। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित जवानों में मुख्य आरक्षी उपेंद्र सिंह मनजीत दास कन्हैया कुमार राजेश ठाकुर आरक्षी अंकित कुमार अनुज कुमार सहित अन्य जवान भी उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर