नगर पहुंचा कांवरियों का टोली।
गोल चौक पर जागरण प्रोग्राम का हुआ आयोजन, झूम उठे भक्तगण

संजय कुमार पांडेय संवाद सूत्र बाल्मीकि नगर
सावन महीने के खुशनुमा मौसम में मोटरसाइकिल पर पीले रंग के झंडों के साथ मीडिया दर्शन रिपोर्टर राजीव कुमार के नेतृत्व में कांवरियों की एक टोली गुरुवार की शाम बाल्मीकि नगर गोल चौक पर पहुंची जिसे देख कर अन्य कांवरियों के साथ साथ स्थानीय निवासी झूम उठे। बताते चलें कि मीडिया दर्शन के रामनगर से रिपोर्टिंग करने वाले राजीव कुमार शिव भक्तों की टोली को लेकर बड़े ही मस्त अंदाज में गेरुआ वस्त्र धारण कर बाल्मीकि की तपोभूमि बाल्मीकि नगर में पहुंचे।
इस बाबत अपनी खुशी का इजहार करते हुए मीडिया दर्शन दैनिक हिंदी समाचार पत्र के रिपोर्टर राजीव कुमार ने बताया कि बहुत दिन से तमन्ना था की माता गंडकी के गर्भ से जल भरकर बाबा भोलेनाथ के मंदिर में जलाभिषेक करें लेकिन बाबा की बुलावा नहीं हो पा रही थी जब हुई तो पूर्ण रूप से शिवमय होकर आज यहां आ गया हूं। उन्होंने बताया कि आज रात्रि में पूरी रात बाल्मीकि की तपोभूमि बाल्मीकि नगर की गोल चौक पर भजन कीर्तन के साथ जागरण का प्रोग्राम सुनिश्चित किया गया है जिसके लिए रामनगर से आए हुए भक्तगण अपनी ओर से व्यवस्था कर इस कार्यक्रम को कराने में अहम भूमिका निभाए हैं।
गुरुवार की रात हुए जागरण प्रोग्राम में सभी कांवरिया कलाकारों के शिव भक्ति गीत को सुनकर झूम उठे थे पूरा गोल चौक भोलेनाथ के गीतों को सुनकर गदगद हो रहे थे। बताते चलें कि रामनगर सीआई सभी कांवरियों ने जागरण प्रोग्राम कराने के लिए उत्तम किस्म के कलाकारों को बाल्मीकि नगर की धरती पर उतारा था इस जागरण प्रोग्राम में बालिकाओं के साथ-साथ नौजवान कलाकारों ने अपने गीतों से लोगों का मन मोह लिया और पूरी रात लोग भगवान भोलेनाथ की भजन में लीन रहे। इस दौरान सभी कांवरियों का भंडारा गोल चौक पर ही बना जिसमें सभी कांवरिया भक्ति वध होकर के भोलेनाथ की जय कारी के साथ अपने अपने भोजन को ग्रहण किया और जागरण का लुत्फ उठाए। इस दौरान आगे जानकारी देते हुए मीडिया दर्शन की रामनगर से रिपोर्टिंग करने वाले रिपोर्टर राजीव कुमार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह में कांवरियों का दल त्रिवेणी संगम पर माता गंडकी के गर्भ में डुबकी लगाकर तत्पश्चात जल भर कर दुपहिया वाहन से कतार बद्ध होकर बाबा भोलेनाथ के मंदिर रामनगर में जलाभिषेक करेंगे। उन्होंने बताया कि लगभग 50 मोटरसाइकिल पर भक्तजनों की टोली रामनगर से आई हुई है उसके साथ साथ चार पहिया वाहन भी इस कारवां में शामिल है जिसमें बच्चे एवं महिलाएं भी शामिल है। कुल मिलाकर मीडिया दर्शन रिपोर्टर राजीव कुमार के नेतृत्व में आने वाले कांवरियों का रुतबा पूर्णता भक्ति में एवं साधु वचन का एक जीता जागता नमूना रहा साथ ही उनके द्वारा कराए गए कार्यक्रम की सराहना पूरे बाल्मीकि नगर में जोर-शोर से चल रही है।

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर