नियोजित शिक्षकों के आंदोलन ने उड़ाई सरकार की नींद, सभी जिलों में प्रशासन को रखा गया अलर्ट पर
PATNA : समान काम समान वेतन की मांग कर रहे नियोजित शिक्षकों की तरफ से आंदोलन की घोषणा ने नीतीश सरकार की नींद उड़ा दी है। शनिवार यानी 3 अगस्त को राज्य के सभी प्रखंड कार्यालयों के सामने नियोजित शिक्षक धरना और प्रदर्शन करने वाले हैं। आगामी 17 अगस्त को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम है और फिर उसके बाद 5 सितंबर को पटना के गांधी मैदान राज्य स्तरीय प्रदर्शन का कार्यक्रम नियोजित शिक्षकों में रखा है।
नियोजित शिक्षकों के तरफ से चरणबद्ध आंदोलन को देखते हुए सरकार अलर्ट मोड में आ गई है। राज्य सरकार को जानकारी मिली है कि नियोजित शिक्षकों के आंदोलन के दौरान राज्य भर में कानून व्यवस्था की स्थिति गड़बड़ा सकती है। लिहाजा इसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।
नियोजित शिक्षकों के धरना प्रदर्शन के दौरान गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए पटना स्पेशल ब्रांच के एसपी ने सभी जिलों के डीएम और एसपी को पत्र लिखकर आपात स्थिति से निपटने को तैयार रहने को कहा है। स्पेशल ब्रांच ने आशंका जताई है कि इस नियोजित शिक्षकों के आंदोलन के दौरान लॉ एंड आर्डर की स्थिति बिगड़ सकती है। जिलों के डीएम एसपी के अलावा रेल पुलिस को स्पेशल ब्रांच की तरफ से अलर्ट दिया गया है।

Comments
Post a Comment