प्राईवेट स्कूल व चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के करगहर   इकाई  ने किया बैठक, लिये कई अहम निर्णय 

संवाददाता-मो०शमशाद आलम
करगहर---प्राईवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन करगहर इकाई के द्वारा रविवार को स्थानीय सरस्वती बाल विद्यालय करगहर के सभागार में प्राईवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन करगहर इकाई के प्रखंड अध्यक्ष अजीत कुमार पटेल की अध्यक्षता में प्रखंड के सभी सदस्यों की एक अहम बैठक बुलाई गई ।बैठक की अध्यक्षता  करते हुए ऐसोसिएशन के प्रखंडअध्यक्ष अजीत कुमार पटेल ने कहा कि प्राईवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार राष्ट्रीय स्तर पर हो चुका है संगठन में पूरे देश से लगभग लाखों प्राईवेट स्कूल जुड़ चुके हैं जो संगठन के लिए गर्व की बात है ।संगठन की करगहर  इकाई काफी मजबूती के साथ काम कर रही है संगठन का उद्देश्य स्कूल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से लेकर स्कूल की विधि व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखना ,समय-समय पर कार्यशाला आयोजित करना ,बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए ओलंपियाड परीक्षाओं का आयोजित करना ,जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित करना एवं वैसे छात्र जो गरीब एवं निशक्त समूह से आते हैं उन्हें निशुल्क शिक्षा प्रदान करना है। वहीं उन्होंने ने विशेष ध्यान देते हुए  22सितंबर को सासाराम के संतपाल स्कूल में होने वाले जिला कांफ्रेंस सम्मेलन के लेकर विशेष चर्चा किये।और  एसोसिएशन को और अच्छे सुचारु  ढंग  से चलाने एवं संगठन को मजबूती लाने के लिए विचार विर्मश किया गया।साथ ही साथ विशेष पूर्वक उन्होंने ने सभी एसोसिएशन के सदस्यों से स्वच्छता के देखते हुए अपने अपने क्षेत्र में स्वच्छ बनाये रखने व एक पेड़ लगाने और लोगों से लगावने की अपील की।इस   बैठक में लगभग क्षेत्र के सभी निजी विद्यालय के  निदेशक व प्रधानाध्यापक उपस्थित थे जिन्होंने सर्वसम्मति से निर्णय व शपथ  लिया की हम सभी अपने अपने क्षेत्र को स्वचछ करते हुए लोगों को भी स्वच्छ रखने वह एक एक पेंड़ लगाने के लिए जागरूक कर प्रेरित करेंगे।मौके पर सचिव बृजेश पांडेय, एस के पब्लिक स्कूल ,उपाध्यक्ष धम्रेंद्र कुमार डीपीएस अगरेर, दुर्गेश सिंह इंटर नेशनल लांनिंग स्कूल करगहर अरविन्द कुमार केंद्रीय पब्लिक विधायल करगहर,मो०शमशाद आलम एवं अनिल कुमार मिश्रा सरस्वती वाल विधालय करगहर,निर्मल  कुमार ज्ञान ज्योति पब्लिक विधायल बभनी, रामजी सिंह व रमेश कुमार ज्ञान गंगा पब्लिक बड़हरी, नवनीत कुमार मोडल पब्लिक स्कूल अररूआ,गुड्डू पांडये राजेन्द्र विधालय डिभियां, प्रेमशंकर वर्मा बाल पब्लिक करगहर, सुशील कुमार,प्रभाकर कुमार आर्यभट्ट पब्लिक स्कूल करगहर,सरोज कुमार सिंह ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल बडहरी, मो०हसन मोडल पब्लिक स्कूल कौवाखोच ,संतोष कुमार सिंह गुरूकुल लिटेल फ्लोवर एकेडमी बड़हरी ,रतन कुमार मिश्रा,मो०सैफ अहमद,धम्रेन्द्र कुमार शर्मा सहित प्रखंड के सभी निजि स्कूलों के संचालक एवं प्रधानाध्यापक उपस्थित थे

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर