आवास सहायकों पर लगा घूस लेने का आरोप
ग्राम सभा में हुई कई समस्याओं की जनसुनवाई
संवाददाता-मो०शमशाद आलम
करगहर ।प्रखंड क्षेत्र के रीवाँ पंचायत के मध्य विद्यालय रीवाँ के परिसर में सामाजिक अंकेक्षण सोसायटी द्वारा मनरेगा , इन्दिरा आवास , स्वच्छ भारत मिशन एवं जन वितरण प्रणाली योजनाओ से सम्बन्धित ग्राम सभा सह जनसुनवाई सुरेन्द्र तिवारी की अध्यक्षता मे आयोजित की गई । जनसभा में पूर्व आवास सहायक रमाश कुमार , पंकज कुमार एवं वर्तमान आवास सहायक पर घूस लिए जाने का आरोप लगाया गया।लाभार्थी चिन्ता देवी एवं एक अन्य ने 5 - 5 हजार रूपया तीनो आवास सहायको पर पर आवास योजना मे घूस लेने का आरोप लगाया।ग्राम सभा मे आवास सहायकों द्वारा घूस लिए जाने के मामले को गम्भीर मामला मानते हुए जांच कर कार्रवाई का प्रस्ताव पारित किया गया। हालाकि बैठक में आवास सहायक मौजूद नही थे।जनवितरण प्रणाली के दुकानदारो पर अनाज कम देने का आरोप लगा तो मौजूद धर्मेन्द्र कुमार गुप्ता सहित सभी डीलरों ने बताया कि यूनिट से कम सरकार द्वारा अनाज उपलब्ध कराया जाता है।
जिसके कारण सभी को कम अनाज देना मजबूरी बन जाता है।सभी डीलरो को नियमित राशन देने का भी आदेश दिया गया।मौके पर मुखिया प्रतिनिधी सरोज बैठा , एमआरपी मुरली मनोहर ,पूजा कुमारी , पिकी , प्रतिमा , बिमला , सरिता , संगीता , मालती कुमारी , जनार्दन उपाध्याय , वार्ड सदस्य रविन्द्र तिवारी , अनिल यादव , मथुरा यादव , मुरली सिंह , गुड्डू राय सहित कई लोग मौजूद थे ।

Comments
Post a Comment