शांति समिति का बैठक सम्पन

महाबीरी झण्डा एवं कुर्बानी को लेकर एक शान्ति समिति की बैठक का आयोजन चनपटिया थाना परिसर में थानाध्यक्ष मनीष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में किया गया ।शांति समिति की बैठक में  थानाध्यक्ष मनीष कुमार शर्मा विजय कुमार सिंह संजय कुमार सिंह उमा शंकर राम महेश कुमार सी वो राजीव नयन पाण्डेय  प्रखंड प्रमुख  विरेंदर माझी की उपस्थिति में बैठक का  आयोजन किया गया। बैठक में श्रावण मास में होने वाले महावीरी झण्डा एवं कुर्बानी पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने तथा एकता और सौहार्द को बनाये रखने के लिए एक दूसरे का सहयोग कर हिन्दू मुशलिम एकता का परिचय देते हुए पर्व को मनाने की गणमान्य लोगों से अपील की गई । थानाध्यक्ष ने कहा कि महावीरी झण्डा जुलूस निकालने का अधिकार सिर्फ लाइसेंस प्राप्त करने वाले लोगों को होगा ।बिना अनुमति के जुलूस निकालने वाले पर होगी कार्यवाई ।साथ ही असामाजिक तत्वों पर चप्पे चप्पे पर होगी पुलिस की पैनी नजर।थानाध्यक्ष  मनीष कुमार शर्मा ने कहा कि पर्व को शांतिपूर्ण ढंग मनाएँ।और शान्ति ब्यवस्था कायम रखने में प्रशासन का सहयोग करें ।साथ ही किसी तरह की गड़बड़ी की सूचना अविलम्ब करने में सहयोग करे ताकि शान्ति व्यवस्था कायम रखने में स्थानीय प्रशासन सफल हो सके  । मौके पर सांसद प्रतिनिधि  मनोज सिंह चंद्रमोहन प्रसाद विनोद आर्य नरेंद्र तिवारी संजय मिश्रा  शत्रुघन सिंह नेहाल अहमद अशोक ओझा आदि बहुत सारे गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर