पिकअप की ठोकर से घायल युवक की मौत
तेज रफ्तार की कहर ने ली युवक की जान
बगहा। गुरुवार को चौतरवा थाना क्षेत्र के पतिलार पंचायत अनतर्गत लक्ष्मीपुर गांव में चौतरवा रतवल बीच लक्ष्मीपुर मुख्य मार्ग पर एक पिकअप ने पैदल चल रहे एक युवक को ठोकर मार दी। युवक की पहचान लक्ष्मीपुर गांव निवासी बृज यादव के पुत्र- रामछत्री यादव के रुप में हुई है। गंभीर रुप से जख्मी होने पर इलाज हेतु ग्रामीणों की सहायता बेतिया भेज दिया गया। जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखकर प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बेतिया भेज दिया था।रास्ते में युवक की मौत हो गई।बताया जाता है कि दो दिन पहले बाहर से कमा कर घर आया था। वही उसके परिजनों ने कहा कि घर मे किसी की तबीयत खराब हो जाने के क्रम में वह दवाई लाने बाजार गया था।वही बाजार लौटने के क्रम में यह घटना रतवल लक्ष्मीपुर मुख्य मार्ग NH 727 पर हुआ।वही चौतरवा की ओर से आ रही एक पिकअप (UP 57 T 6077)चालक वाहन को चला रहा था। साईड लेने के चक्कर मे उसने युवक को टक्कर मार दिया। जिसमें युवक गंभीर रुप से घायल हो गया।जिसका इलाज कराने के दौरान रास्ते मे दम तोड़ दिया। जिसमें पिकअप और चालक को रोककर रखा गया है। उक्त सूचना के दौरान पुलिस जांच कर आगे की करवाई कर रही हैं।

Comments
Post a Comment