एसएसबी ने जप्त किया तस्करी का 160 बोरा काली मिर्च और सूखा मटर।

पूरे दिन चले ऑपरेशन में जवानों ने पाई बड़ी कामयाबी।

संजय कुमार पांडे संवाद सूत्र बाल्मीकि नगर।



एसएसबी 21 वी वाहिनी डी कंपनी झंडू टोला के जवानों एवं अधिकारियों ने मंगलवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर साधु घाट एवं नौरंगिया घाट के आसपास छापेमारी कर तस्करी के लिए ले जाने वाले 90 बोरी काली मिर्च और 70 बोरी सुखा मटर को नाव सहित जप्त कर लिया। बताते चलें कि उस क्षेत्र में आजकल तस्करी का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है लेकिन एसएसबी के जवानों एवं अधिकारियों के सतर्कता के आगे तस्करों का एक नहीं चल रहा है इसी का एक नमूना मंगलवार की रात एसएसबी 21 वी वाहिनी बगहा डी कंपनी झंडू टोला के जवानों एवं अधिकारियों ने पेश किया। बताते चलें कि जवानों एवं अधिकारियों ने तस्करी का समान तस्करों के द्वारा लाने की जानकारी मिलते के साथ ही अधिकारियों ने अपने जवानों के साथ गंडक नदी साधु घाट एवं नौरंगिया घाट के आसपास अपना पोजीशन लेकर नाव पर लगी हुई कालीमिर्च एवं सूखा मटर को अपने कब्जे में ले लिया लेकिन इस दौरान तस्कर भागने में सफल हो गए। इस बाबत जानकारी देते हुए सब इंस्पेक्टर मोहिंदर सिंह ने बताया कि हमें गुप्त सूचना मिली थी कि साधु घाट के पास तस्करी का कुछ सामान मंगलवार की रात में आने वाला है जिसके आधार पर हमारे जवानों की सफल प्रयास के चलते तस्करों के द्वारा लाए जाने वाले एक बड़ी खेप को अपने कब्जे में ले लिया। इस दौरान सब इंस्पेक्टर मोहिंदर सिंह ने बताया कि हमारे जवानों के द्वारा तस्करों को पकड़ने की पूरी कोशिश की गई मगर तस्करों ने अपना समान छोड़ नदी में छलांग लगाकर नदी की तेज धार में बहुत दूर निकल गए उस समय काफी अंधेरा भी था जिसका लाभ लेकर तस्कर भाग निकलने में सफल हो गए।
बताते चलें कि सब इंस्पेक्टर मोहिंदर सिंह ने बताया कि तस्करी का बहुत बड़ा खेप होने के कारण मंगलवार की पूरी रात हमारे जवानों ने साधु घाट एवं नौरंगिया घाट के समीप पहरेदारी की और बुधवार के पूरे दिन यह ऑपरेशन जवानों एवं अधिकारियों के द्वारा चलाया गया तब जाकर तस्करी का पूरा सामान जवानों ने डी कंपनी एसएसबी झंडू टोला में लेकर आए।
बताते चले कि यह क्षेत्र गंडक नदी के किनारे नेपाल से सटा हुआ पड़ता है इसे रेता भी कहा जाता है। इस क्षेत्र से तस्कर अपने तस्करी का बहुत सा कारोबार करने में सफलता हासिल करने की चाह में रहते हैं क्योंकि गंडक नदी के इस पार इंडिया का क्षेत्र पड़ता है और उस पार नेपाल अर्थात अंतर्राष्ट्रीय सीमा होने के कारण इस इलाके से तस्करों की अपनी तस्करी का सामान लाने और ले जाने में आसान दिखाई पड़ता है इसी के मद्देनजर तस्करी का यह बड़ा खेल एसएसबी 21 वी वाहिनी डी कंपनी झंडू टोला के जवानों एवं अधिकारियों के द्वारा जप्त कर लिया गया है। बताते चलें कि एसएसबी के जवानों के द्वारा हमेशा चौकन्ना रहने के कारण नेपाल से सटे हुए इलाके के तस्करों कि आजकल खैर नहीं मिटती है उनके हर मंसूबे पर हमारे देश के जवान सिपाही पानी फेर देते हैं। एस एस बी डी कंपनी के सब इंस्पेक्टर मोहिंदर सिंह ने बताया कि पकड़े हुए तस्करी का 90 बोरी काली मिर्च और 70 बोरी सूखा मटर अभी एस एस बी डी कंपनी के कैंप में रखा गया है इसके बारे में जल्द ही बड़े अधिकारियों को सूचित किया जाएगा तथा कागजी कार्यवाही पूरी होने के बाद जबकि हुई काली मिर्च और सूखा मटर को कस्टम विभाग के हवाले कर दिया जाएगा। इस ऑपरेशन में मुख्य रूप से शामिल है सब इंस्पेक्टर मोहिंदर सिंह के अलावा गिरधारी लाल जितेंद्र कुमार सिसोदिया हवलदार धीरेंद्र कुमार रवि अफजल आलम अनिल कुमार सिपाही गोपाल कुमार पवन कुमार कौशिक सरकार अजीत नायक शिव शंकर सिंह सहित 18 जवान सम्मिलित थे।

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर