बेतिया पश्चिम चंपारण की खास खबरें
R CITY NEWS सच दिखाने का है जिद
बेतिया पश्चिम चंपारण की खास खबरें
रिपोर्ट-अश्वनी सिंह ,ब्यूरो चीफ
ईद-उल-अजहा का नमाज अदा कर शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ बकरीद
चौतरवा। चौतरवा थाना क्षेत्र के पतिलार ईदगाह में सोमवार की सुबह सैकड़ों मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से बकरीद की नमाज़ अदा किया।वही ईदगाह स्थल पर चौतरवा थाना की ओर से पुलिस बल कि तैनाती की गई थी।जिसमें ए एस आई विनोद कुमार के साथ अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे। सुबह लोगों ने ईदगाहों व मस्जिदों में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की और एक दूसरे के गले मिल कर मुबारकबाद दी। बकरीद के कारण ईदगाहों में नमाज के बाद मेले जैसा ²श्य रहा। पर्व को लेकर शांति व्यवस्था कायम करने को लेकर सभी ईदगाहों एवं चोक चौराहों पर प्रशासन की चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी। सभी ईदगाहों एवं अन्य जगहों पर कहीं कोई अप्रिय घटना ना हो इस बात को लेकर थानाध्यक्ष के देख-रेख में पुलिस बल को लगाया गया था।
बेतिया/अश्वनी सिंह/ब्यूरो चीफ
ईद उल अजहा का पर्व बड़े शांतिपूर्ण ढंग से मुस्लिम समुदायों के विभिन्न ईदगाहों में नमाज अदा करने के बाद उल्लास के साथ संपन्न हुआ ।विभिन्न ईदगाह में विभिन्न समय पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद की नमाज अदा की ,इस अवसर पर मुस्लिम उलेमाओं ने देश के विकास में मुस्लिम समुदायों को दिल जान से मिलकर सहयोग करने की अपील भी की ,देश की तरक्की के लिए ईद गाहों में नमाज में दुआ मांगी गई ,इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के सभी स्तर के लोग उपस्थित थे ,विभिन्न ईदगाह में बच्चों की उपस्थिति अच्छी-खासी खासी नजर आई और विभिन्न प्रकार के वस्त्रों से लैस होकर एक दूसरे को गले मिलकर बधाई दी इस अवसर पर शहर के विभिन्न स्थानों के हिंदू भाइयों ने भी अपने मुस्लिम भाइयों से गले मिलकर पर्व की बधाई दी तथा इनके घरों पर जाकर लजीज व्यंजनों से आकृष्ट हुए।
इस पर्व के अवसर पर शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर एवं विभिन्न ईद गाहों में पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था थी ।जिला प्रशासन व पुलिस की अथक प्रयास के बावजूद किसी प्रकार की अप्रिय घटना समाचार लिखने तक नहीं हुई थी जो प्रशासन के लिए एक सुखद समाचार होगी।
डूबने की घटना से मचा हड़कंप, किशोरी की हुई मौत।
बेतिया / अश्वनी सिंह
नदी में स्नान करने के क्रम में एक युवती की डूबने के कारण घटनास्थल पर ही मौत हो गई, संवाददाताओं को पता चला है कि बैरिया प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत लौकरिया से सरिया नदी म नहाने के लिए गयी किशोरी नहाने के क्रम में तैरना नहीं जाने के कारण डूबकर मृत्यु हो गई ,इस संबंध में संवाददाताओं को जानकारी मिली है कि उक्त किशोरी तद्भवा- आनंदपुर पंचायत के वार्ड नंबर 11 स्थित लक्ष्मी बाजार निवासी सत्यनारायण साह की पुत्री रानी कुमारी जिसकी आयु 14 वर्ष बताई गई ह, स्थानीय लोगों ने बताया कि वह नदी में स्नान कर रही थी तभी गहरे पानी ने चली गई जिसे डूबने के कारण उसकी मौत हो गई है ,ग्रामीणों के द्वारा इसकी सूचना बैरिया थाना प्रभारी को दी गई तब पुलिस हरकत में आकर छानबीन करना शुरू कर दी इस घटना के बाद पूरे ग्रामीण इलाके में गम का माहौल हो गया है सभी ग्रामीणों की जुबान पर किशोरी के बारे में गुण गाया जा रहा है।
शहर में कई स्थानों पर चोरी की घटनाएं उजागर, अधिवक्ता के घर पर भी चोरी
शहाबुददीन अहमद रिपोर्टर बेतिया।
कल रात शहर की कई प्रतिष्ठित स्थानों पर चोरी की घटना घटी है, इस घटना के क्रम में शहर का प्रख्यात अधिवक्ता अभिषेक तिवारी के घर में भी चोरी की घटना हुई है जिसमें लाखों रुपए की समान चोरी कर ली गई है। अधिवक्ता ने चोरी की घटना के बारे में बताया है कि रात्रि समय सब लोग सोए हुए थे तभी चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है ,इस सिलसिले में नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है जिसे नगर थाना अध्यक्ष ने प्राथमिकता के आधार पर छानबीन में जुट गई ह, नगर के वार्ड नंबर 20 निवासी अभिषेक तिवारी ने बताया है कि उनके घर से चोरी के क्रम में तीन सेल फोन उनके बहनोई के बैग से बीपी मशीन ,ब्लड शुगर चेक करने की मशीन ,और ₹2०हजार समेत फ्रीज में रखे खाने का सामान भी चोरी कर लिया गया है। दूसरी ओर नगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 27 जगजीवन नगर निवासी देवनारायण राव के घर भी रात्रि में चोरी, पड़ोसियों के द्वारा कर ली गई है जिस में एक युवक कारतूस के साथ घुस गया और सोने का टीका, नथिया, मंगलसूत्र ढोलना ,कान का झुमका ,अलमारी में रखे ₹1 लाख 75 हजार लेकर फरार हो गया है ,इस तरह की घटनाएं शहर में प्रतिदिन घट रही है मगर पुलिस है कि मुक दर्शक बनी हुई है ऐसी स्थिति से शहरवासियों में खौफ का माहौल है ,शहरवासी नगर पुलिस प्रशासन पर चोरों का साथ देने की बात कह रहे हैं।
सावन के अंतिम सोमवारी को बेतिया सांसद सह मुख्य सचेतक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल ने संत घाट पुल पर सैकड़ों बोलबम यात्रियों को स्वागत एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
सावन के अंतिम सोमवारी को बेतिया सांसद सह मुख्य सचेतक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल ने संत घाट पुल पर सैकड़ों बोलबम यात्रियों को स्वागत एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। डॉक्टर जयसवाल बैरिया प्रखंड के मलाही टोला में सदस्यता पर्व के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे तभी उन्होंने संत घाट पर बोल बम यात्रियों का स्वागत किया। बैरिया मलाही टोला में आयोजित सदस्यता पर्व के कार्यक्रम में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों की विस्तृत जानकारी दी एवं उन्होंने बताया कि आप जितना ज्यादा संख्या में भाजपा के सदस्य बनते हैं उतना ही मोदी जी मजबूत होंगे।सांसद के साथ जिला मीडिया प्रभारी मुकेश सहाय उर्फ गांधी बाबा, जिला उपाध्यक्ष धन्नालाल साह, जिला मंत्री रामजी यादव,सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष रिंकी गुप्ता, मंडल अध्यक्ष हरिहर साह,मनुबाबू कुशवाहा,भाजपा नेता सुदर्शन मिश्रा इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अंतिम सोमवारी और बकरीद की नमाज हुई अदा
गौनाहा प्रखंड में आज अंतिम सोमवारी और बकरीद की नमाज अदा करने की दोनों पर एक साथ होने के कारण पुलिस की चौकसी बढ़ गई थी और हिंदू मुस्लिम को भाईचारे को देखने को मिला एक दूसरे को गले मिलकर बधाइयां दे रहे थे जबकि मुख्यालय के ईदगाह में सुबह 7:30 बजे प्रखंड के सभी ईदगाह में बकरीद की नमाज अदा की गई प्रशासन की मुस्तैदी सभी ईदगाह पर देखी गई वहीं थाना अध्यक्ष राम अयोध्या पासवान
गौनाहा थाना अध्यक्ष मटियरिया राज रूप राय सहोदरा थाना अध्यक्ष धनंजय सिंह ने अपने सभी पुलिस बलको दिशा निर्देश देते हुए अपने क्षेत्र में आने वाले सभी ईदगाह एवं शिवालय पर मुस्तैदी करते हुए पैनी आंखें रखने की बात बताएं आज बड़ी धूमधाम से नए वस्त्रों में बूढ़े जवान एवं बच्चे ईदगाह के समक्ष मिठाई की दुकान एवं कई तरह की रंग बिरंगी दुकानें सज धज कर तैयार देखी गई जबकि रामगुलाम यादव बेचु राम उपेंद्र सिंह रंजन ठाकुरअपने दल बल के साथ मुस्तैदी देखे गए जबकि डरौल मेहनौल तुरकौलिया गौनाहा माधोपुर तारा बसवरिया अहरार पीपरा शेरवा मजीदवा महुआ भूसा मुरली भरावा पीपरा राजपुर गवनाहा परसौनी। जबकि रुस्तम अंसारी खलील मियां अनवारूल हकरुस्तम अंसारी उल्फत मियां मोहम्मदीन मियां फिरोज मियां हमिद खामजहर खां कासिम खां अकलु मियां मोबीन मियां गुलाम सरवर शाहिद परवेज़ करीम मियां इन लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर जबकि चंदेश्वर यादव लालबाबू ठाकुर उमेश कुमार रमेश कुमार संदीप कुमार शशी भूषण श्रीवास्तव मनोज गुप्ता राजकुमार गुप्ता साईं चौबे सुरेश यादव ने एक दूसरे को गले मिलकर बकरीद की नमाज की बधाइयां दी मगर नमाज अदा कर रहे मौलाना की आवाज पीछे नहीं जाने के कारण आपस में ही तनाव हो गया बड़ी मशक्कत के बाद मौलाना ने दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि जिन्हें नमाज अदा नहीं कर पाए हैं वह दूसरी पंक्ति में चले जाएं और जो नमाज पढ़ाने के लायक हैं वे उन्हें नमाज अदा करा दे जिससे आपस में शांति कायम हो सकी जबकि आज अंतिम सोमवारी को लेकर सभी शिवालयों
में भक्तों की काफी भीड़ उम्रड पड़ी इधर ईदगाह में बकरीद की नमाज को लेकर प्रशासन चौकस रहा उन्ही जहां-जहां शिवालय है वहां भी प्रशासन की चौकशी रही इस बार दोनों पर्वएक साथ होने के कारण भाईचारा देखने को मिला कहीं हिंदुओं ने बकरीद के के नमाज पढ़ने वाले को बधाइयां दी तो कही बकरीद की नमाज आधा करके निकले लोगों ने शिव भक्तों से गले मिलकर भाईचारे का परिचय दिया पहली बार गौनाहा प्रखंड में हिंदू मुस्लिम का प्रेम देखने को मिला एक तरफ बम बम भोले भोले बम का नारा था दूसरी तरफ अल्लाह की आवाजों से गूंज उठा था
हर्षोल्लास व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया बकरीद पर्व।
नमाज अता के बाद सभी ने एक दूसरे के गले लगकर दी बधाई।
लौरिया , देवराज सहित सभी जगहों पर काफी हर्षोल्लास व उमंग के साथ बकरीद त्योहार मनाया गया। सबसे पहले सुबह के ईदगाहों में बकरीद का नमाज मुस्लिम भाइयों ने अता की। इसके बाद सभी ने गले लगकर एक दूसरे को बकरीद की शुभकामनाएं दीं। इधर सभी ईदगाहों पर लगे मेले में नन्हें मुन्ने बच्चों ने जमकर मिठाइयां खाई तथा बैलून खरीदकर फूले नहीं समा रहे थे। घर पहुंचकर मित्रों व परिचितों को सेवइयां खिलाई।इधर अमन व चैन का प्रतीक बकरीद में कोई खलल न पैदा हो, इसके लिए लौरिया पुलिस सभी जगहों पर काफी सतर्कता के साथ पूरी तरह से मुस्तैद दिखी। इधर बकरीद पर्व पर लोगों को बधाईयां देने वाले प्रमुख ब्यक्तियों में देवराज के मुखिया इम्तेयाज अहमद, जावेद मुखिया, शमशाद अली, मुन्ना भाई, कप्तान, महम्मद हसनात, अरशद, कौशर, लीची मियां, सोहन मियां साजिद भाई आदि थे।
बेलवा बहुअरी में महिला की मौत, हत्या की आशंका ।
गौनाहा /स्थानीय थाना क्षेत्र के बेलवा बहुअरी गाँव मे एक महिला की मौत की खबर जंगल की आग की तरह फैल गई है। ग्रामीण बताते हैं कि राधा साह के घर एक महिला की मौत हुई है। लोगों ने नाम नहीं प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि पुलिस सब जान अनजान बनी हुई है। उधर गौनाहा थानाध्यक्ष का कहना है कि उनकी जानकारी में ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। उधर चर्चा है कि कतिपय नेता और पुलिस मिलकर हत्या काण्ड की लीपापोती कर रहे हैं। बेलवा बहुअरी के बच्चे बूढ़े व जवान की जुबान पर राधा साह के घर हुई मौत की चर्चा है, अलबत्ता पुलिस की कर्तव्यहीनता को लेकर गाँव में पुलिस की छीछालेदर हो रही है। चर्चा है कि राधा साह के घर महिला की मौत, हत्या तो नहीं आखिर शव कहाँ गया?




Comments
Post a Comment