अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी सरकार की योजना।सांसद ।

---- नौतन के पकड़िया मे आरटीपीएस काउंटर का हुआ उद्याटन।

 अश्वनी सिंह/ ब्यूरो चीफ 
नौतन ।। सरकार की महत्वाकांक्षी  योजनाओ के लाभ से कोई व्यक्ति वंचित न रह जाए इसके लिऐ सरकार संकल्पित है। इसके लिए पंचायत स्तर पर सारी सुविधाऐं उपलब्ध कराई जा रही है। उक्त बातें वाल्मीकीनगर सांसद बैधनाथ प्रसाद महतो ने रविवार को नौतन के पकड़िया मे आरटीपीएस काउंटर के उद्याटन समारोह के दौरान लोगों को संबोधित करते हुऐ कही। उन्होंने ने कहा कि सरकार की हर सुविधा निचले स्तर तक पहुंचायी जाएगी । वही बीडीओ शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि पंचायत मे आरटीपीएस काउंटर खुल जाने से अब पंचायत के लोगो को   किसी काम को लेकर प्रखण्ड का चक्कर नही लगाना पड़ेगा। जाती,निवास,आय,पेंशन,आवास आदि सभी प्रकार के कागजातों कि अप्लाई और उनसे संबंधित कागजात का निपटारा यही से किया जाएगा । और माह में एक दिन स्वयं बीडीओ पंचायत मे रहकर विकास संबंधित सभी योजनाओं कि समीक्षा करने के बाद उस दिन रात्री विश्राम पंचायत मे ही कर चौपाल के माध्यम से पंचायत के लोगों की समस्या को सुनेंगे । इस मौके पर जगदीशपुर थानाध्यक्ष कैलाश कुमार,दारोगा अरविन्द कुमार,मुखिया निर्मला देवी,पूर्व मुखिया सूर्यनारायण सिंह,नवल किशोर पाठक,चन्द्रिका प्रसाद,जेई विनोद हाजरा,बीसीओ ज्योति कुमारी,पंचायत कार्यपालक सहायक अखिलेश पासवान,साधना कुमारी,पंस नगीना पासवान,शाबीर,रंजीत कुमार,लालबाबू प्रसाद,घनश्याम प्रसाद,सिकन्दर राम आदि मौजूद रहे ।।

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर