रोटरी क्लब के इंस्टालेशन कार्यक्रम में अवध किशोर सिन्हा अध्यक्ष व प्रदीप कुमार श्रीवास्तव सचिव बने
अश्वनी सिंह / ब्यूरो चीफ
पश्चिम चम्पारण जिला अन्तर्गत नरकटियागंज में रोटरी क्लब की नरकटियागंज यूनिट की चौथी स्थापना दिवस समारोह शुक्रवार को आयोजित की गई। मुख्य अतिथि गोपाल खेमका (डीजी 3250) का स्वागत अध्यक्ष ई.उमेश जायसवाल ने गुलदस्ता देकर किया। विशिष्ट अतिथि महेश प्रसाद सिन्हा(ए जी) का गुलदस्ता देकर सचिव कुन्दन कुमार ने सम्मान किया। कार्यक्रम में सचिव कुन्दन कुमार की अनुमति से हिमांशु शेखर ने  वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम में अजय कुमार मधु(चार्टर्ड अध्यक्ष दरभंगा), विभूति नारायण सिंह जिला सचिव 3250, संजय जायसवाल पीपी मोतिहारी, मनीष कुमार पीपी मोतिहारी, वीके चौधरी, विजय गौरव, कृष्णा राजगढ़िया अतिथि शामिल हुए। इन सभी के अतिरिक्त नरकटियागंज के नव नियुक्त अध्यक्ष अवध किशोर सिन्हा और सचिव प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, चार्टर्ड अध्यक्ष एनडी ओझाडॉ ए के सिंह, प्रमोद कुमार, छोटेलाल प्रसाद, वर्मा प्रसाद, डॉ बीके चौहान, सुरेश प्रसाद जायसवाल,कृष्ण कुमार पाठक के समक्ष अध्यक्ष अवध किशोर सिन्हा और सचिव प्रदीप कुमार श्रीवास्तव पदभार ग्रहण किया।

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर