मानव तस्करी की शिकार अपहृता तमिनाडु से बरामद
पांच गिरफ्तारी के बाद लौरिया पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
अश्वनी सिंह / ब्यूरो चीफ
लौरिया थाना क्षेत्र के लौरिया बंगाली चौक
से बिना बताए घर से निकली साजिदा खातून पटना में मानव तस्करी की शिकार हो गई ।
जिसे तस्करों द्वारा चेन्नई में ले जाकर छुपा दिया गया था। जिसे बरामद करने में लौरिया पुलिस को काफी मश्शकत करनी पड़ी जिसके लिए पुलिस कप्तान जयंत कांत स्वयं मॉनिटरिंग करते रहे। अंततः पुलिस ने अपहृता को बरामद कर ही लिया। इस की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रणधीर कुमार भट्ट ने बताया कि लौरिया थाना कांड संख्या 114/19.धारा 363/365/370(i v) में अपहृत बच्ची को तमिनाडु के इंडिगल थाना क्षेत्र से बरामद किया गया है।और अपहृता के साथ एक महिला साइमा खातून उर्फ रजिया को भी गिरफ्तार किया गया है। जो इस कांड की अप्राथमिकी अभियुक्त है। वहीं घटना को विस्तार पूर्वक पटाक्षेप करते हुए श्री भट्ट ने बताया कि उक्त अपहृता के साथ ही उसकी सहेली मनीषा कुमारी ग्राम मिश्रटोला लौरिया को महाराष्ट्र के सोलापुर से बरामद किया गया।इसके बाद मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर मंजय यादव उर्फ मदन यादव ,आदिल नवाज उर्फ सोनू ,महमूद नजमुल होदा उर्फ समिम ,नसीम अंसारी को गिरफ्तार किया गया । जिसके लिए पुलिस को बिहार,उत्तर प्रदेश,महाराष्ट्र,चेन्नई,और तमिल नाडु में लगातार दबिश बढ़ाते हुए छापामारी की गई। जिससे आज अपहृता को बरामद करने में सफलता हासिल की गई। अपहृता एवम् अभियुक्ता को माननीय न्यायालय में पुलिस अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।न्यायालय के आदेश पर अगली कार्रवाई की जाएगी । टीम में स्वयं थानाध्यक्ष रणधीर कुमार भट्ट,अनुसंधानकर्ता राजेश कुमार हांसदा ,सिपाही दिव्यांशु कुमार, सहित महिला सिपाही रानी और पूजा कुमारी शामिल रही।

Comments
Post a Comment