पटना के PMCH में पकड़ा गया दलाल, पुलिस ने की पिटाई
पटना के PMCH में पकड़ा गया दलाल, पुलिस ने की पिटाई
पटना/बिहार के सबसे बड़े अस्पताल पीएमसीएच में पुलिस ने एक दलाल को धर दबोचा है. लोगों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दलाल को पकड़कर पहले पिटाई की, उसके बाद उसे थाने ले गई।लोगों की माने तो अस्पताल परिसर में दलालों का जमावड़ा लगा रहता है. पैसे लेकर ये लोग नंबर पहले लगवा देते है. इनकी पैठ अंदर तक के कर्मचारियो के साथ होती है. पकड़ा गया दलाल भी पैसे लेकर लोगों का नंबर लगा रहा था. जिससे लाइन में खड़े लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।लोगों के हंगामे के बाद मौके पर मौजूद डॉक्टरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद वहां लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर पुलिस ने दलाल को धर दबोचा।
Comments
Post a Comment