जमीनी विवाद में मारपीट व फायरिंग, एक गंभीर रूप से घायल

करगहर (रोहतास) थाना क्षेत्र के सिवन टोला में भूमि विवाद को लेकर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई तथा एक गुट की ओर से फायरिंग भी की गई। जहां मारपीट की घटना में एक युवक सिर फूटने एवं हाथ में चोट आ जाने से गंभीर रूप से घायल हो गई, वहीं एक गुट की ओर से आये हथियारबंद अपराधियों के द्वारा फायरिंग के बाद ग्रामीणों ने दौड़ कर पकड़ने की कोशिश की पर अपराधी भागने में सफल रहे। जख्मी को पीएचसी में लाया गया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद सासाराम रेफर कर दिया गया। मारपीट में घायल युवक की पहचान पप्पू मूसहर के रूप में हुई है। पप्पू मुसहर का पड़ोस के ही वीरेंदर मुसहर के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। वही पीएचसी का एंबुलेंस की सुविधा नहीं मिलने से घायल युवक घंटों देर तक जमीन पर तड़पता रहा। एंबुलेंस के बारे में पीएचसी प्रभारी अनिल कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि एंबुलेंस जर्जर हालत में दिया गया है जो कि खराब होने के कारण बनने के लिए गया है। उन्होंने यह भी बताया एंबुलेंस के लिए संबंधित विभाग को कई बार पत्र लिखा गया पर नया एंबुलेंस नहीं भेजा जा रहा है। वहीं इस मामले में पुलिस कुछ भी कहने से अभी मुकर कर रही है तथा जांच पड़ताल कर रही है घायल युवक पप्पू मुसहर का अपराधिक इतिहास भी रहा है।

Comments
Post a Comment