बाढ़ का पानी घर मे घुसा, ग्रामीण दहशत में, हरहा व सिकरहना नदी के जल स्तर में बढ़ोतरी ग्रामिणो के मुताबिक अभी और पानी बढ़ने की आशंका

बाढ़ का पानी घर मे घुसा, ग्रामीण दहशत में, हरहा व सिकरहना नदी के जल स्तर में बढ़ोतरी ग्रामिणो के मुताबिक अभी और पानी बढ़ने की आशंका


लौरिया/सवांददाता/अश्वनी सिंह/आर सिटी न्यूज़

प्रखंड क्षेत्र के शेख टोली होते हुए गोनौली डुमरा, भेडियरवा, धर्मकता गांव को जोड़ने वाला मुख्य सड़क बाढ़ के पानी से काफी क्षतिग्रस्त हो गया है। आने जाने वाले राहगीरों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जरूरी खाने पीने वाले बस्तुएं लेने के लिये ग्रामीण जान जोखिम में डालकर पानी पार कर जाने आने पर मजबूर हैं। ग्रामिणो के मुताबिक सांसद, विधायक व ग्रामीण जन प्रतिनिधिय भी देखने तक नही पहुचे। अब्दुल हसन व मोहम्मद अब्दुल्लाह ने बताया कि आज तीन रोज से पानी घर के अंदर घुसा है। बड़े बुजुर्ग तो जैसे तैसे रह ले रहे हैं, परन्तु छोटे छोटे बच्चों को काफी परेशानी हो रही है। वही बच्चो को फूस के छाजे पर रहने पर मजबूर है। वही जदयू के पूर्व पंचायत अध्यक्ष लालचन्द्र कुशवाहा व सेवादल के प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश कुमार कुशवाहा ने बताया कि हम सभी सक्रिय जदयू सदस्य बाढ़ पीड़ित लोगों का मुआयना कर विधायक व सांसद को सूचित कर रहे हैं। ताकि आने वाले समय मे कुछ मदद मिल सके। साथ ही सेवा दल के प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश कुमार कुशवाहा ने बताया कि किसानों का  हजारो एकड़ धान का फसल नुकसान हो गया है, जिसका भरपाई नही किया जा सकता। लेकिन हम सभी सक्रिय सदस्य बाढ़ पीड़ितों का दर्द पूर्व विधायक प्रदीप सिंह जी के माध्यम से मुख्यमंत्री जी तक पहुँचाने का काम करेंगे। वही दूसरे ओर लौरिया से रामनगर नरकटियागंज जाने वाला मुख्य सड़क बाढ़ के पानी का तेज बहाव होने के कारण प्रशासन द्वारा छोटी बड़ी सभी गाड़ियों का परिचालन बन्द कर दिया गया है। लौरिया पुलिस द्वारा रामनगर , नरकटियागंज जाने वाले मोड़ पर प्रशासन का सख्त पहरा है, ताकि कोई बच्चे, बिजुर्ग व सवारी गाड़ी जा न सके।

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर