डीएम और एसपी ने भूमि विवाद को लेकर की वीडियो कॉन्फ्रेसिंग की

डीएम और एसपी ने भूमि विवाद को लेकर की वीडियो कॉन्फ्रेसिंग की ,अंचलाधिकारी  और थानाध्यक्षों को दिया निर्देश
अश्वनी सिंह/ ब्यूरो चीफ /आर सीटी न्यूज़ बेतिया
जिले में भूमि के कारण विवाद में हो रही दिन प्रतिदिन वृद्धि को वैधानिक तरीके से निपटारा करने हेतु जिला पदाधिकारी एवम पुलिस अधीक्षक बेतिया के द्वारा संयुक्त रूप से अंचल अधिकारी, थानाध्यक्ष, अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान अंचल वॉर प्रतिवेदित मामलो की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में बतलाया गया कि भूमि विवाद में वृद्धि का मुख्य कारण निर्धारित प्रत्येक शनिवार को थाना स्तर पर होने वाले कैम्प का सही ढंग से प्रचार प्रसार नहीं होना है। जिसके कारण आम नागरिकों में प्रशासन पर विश्वास की कमी हो गई है। पहले अंचलों में अंचल अमीन के नहीं रहने के कारण कई सारे मामले सीमांकन के अभाव में लंबित रह जाते थे, अब प्रत्येक अंचल में अमीनों का सेवा विस्तार हो चुका है। इन्हें यह भी सुझाव दिया गया कि बहुत सारे मामले छोटे स्वरूप में होते है, जिन्हें यदि आपसी समझौते से निपटाया जाए तो विवाद में कमी होगी। यही छोटे छोटे विवाद बाद में बड़े विवाद का स्वरूप ले लेते हैं। सही तरीके से भूमि विवाद के निपटारे हेतु प्रत्येक शनिवार को थाना स्तर पर "भूमि विवाद निवारण" कैम्प करने का निर्देश अंचल अधिकारी/थानाध्यक्ष को दिया गया। इन्हें यह भी निर्देश दिया गया कि एक दिन पूर्व संध्या में इसका व्यापक प्रचार प्रसार चौकीदार एवम राजस्व कर्मचारी के माध्यम से कराया जाय। शनिवार के दिन थाना पर महोत्सव सा आयोजन किया जाय। माहौल ऐसा रहे कि लोगों में प्रशासन के प्रति विश्वास में प्रगाढ़ता आये। अनुमंडल पदाधिकारी/अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भी निश्चित तौर पर शनिवार को किसी थाने में आयोजित कैम्प में हिस्सा लेंगे, तथा अपना मार्ग दर्शन प्रदान करेंगे। जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा भी किसी थाना में आयोजित कैम्प में भाग लिया जाएगा। प्रत्येक माह में पूर्व से ही प्रत्येक शनिवार को आयोजित होने वाले कैम्प की सूचना जिला स्तर पर दे दिया जाय। प्रत्येक तिथि के आयोजन की वीडियोग्राफी/फोटोग्राफी कराई जाय एवम कार्यवाही तैयार की जाय।

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर