बालू पर शिकंजा, माफियाओं में मचा हड़कंप
बालू पर शिकंजा, माफियाओं में मचा हड़कंप
संवाददाता/सुधीर कुमार
डेहरी थाना क्षेत्र के सखरा गांव के समीप जीटी रोड पर आज अवैध बालू डंपिंग को लेकर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है, अवैध बालू डंपिंग को लेकर जिला खनन पदाधिकारी विकास कुमार पासवान अंचलाधिकारी गुलाम साहिद थानाध्यक्ष कामाख्या नारायण सिंह के नेतृत्व में अभियान चलाकर सड़क किनारे डंप किये गये बड़े पैमाने पर बालू को जब्त कर लिया गया है। इस अभियान में बडे़ पैमाने पर पुलिस सहित काफी तादात में फ़ोर्स मौजूद थे। प्रशासन की इस कार्रवाई से बालू माफियाओं में हडकंप मच गया।वहीँ छापेमारी की भनक लगते ही मौके से धंधेबाज फरार हो गये।वहीं इस संबंध में डेहरी थानाध्यक्ष कामख्या नारायण सिंह ने बताया कि पिछले कई दिनों से इलाके में सड़कों के किनारे अवैध बालू डंपिंग की शिकायत मिल रही थी। आज पुरानी जीटीरोड स्थित सखरा गांव के मिडिल स्कूल के पास स्पेशल ड्राइव चलाकर सड़क किनारे डंप किये बड़े पैमाने पर अभी तक 14 ट्रक बालू जब्त किया गया है।तथा अभी कारवाई शाम तक जारी रहेगी। वहीँ धंधेबाजों को चिन्हित कर लिया गया है, खनन विभाग के एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी ।

Comments
Post a Comment