ट्रक की टक्कर से टेंपो पलटने से उसपर सवार एक युवक की दबकर घटनास्थल पर ही मौत
इब्नुल कैश/संवाददाता
सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास फोरलेन पर बुधवार की देर रात ट्रक की टक्कर से टेंपो पलटने से उसपर सवार एक युवक की दबकर घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान करगहर थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी 35 वर्षीय सोनू कुमार राम के रूप में हुई। घायल हुए तीन लोगों का इलाज शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले गुरुवार को अत्यंपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
मुफस्सिल थानाध्यक्ष कमलेश्वर प्रसाद ने बताया कि युवक कंचनपुर गांव में स्थित अपने ससुराल जा रहा था। उसी क्रम में यह घटना घटी। पिछले कुछ दिनों से ऑटो दुर्घटना में अचानक वृद्धि देखी जा रही है। एक सप्ताह के अंदर अलग-अलग ऑटो दुर्घटना से आधा दर्जन से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।
जानकारों की माने तो गति बढ़ने और ट्रैफिक नियमों का अनुपालन नहीं होने के कारण सड़क हादसे में काफी बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। सड़क सुरक्षा को ले जागरुकता का अभाव दिख रहा है। महज सात महीने में सड़क दुर्घटना में 120 लोगों की जान जा चुकी है।

Comments
Post a Comment