मझौलिया थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन ।।
मझौलिया/ संवाददाता
मझौलिया थाना परिसर में शनिवार के दिन अंचलाधिकारी के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस जनता दरबार में कुल 6 आवेदन पड़ा। इस संदर्भ में सीओ जौवाद आलम ने बताया की जमीनी विवाद में कुल 6 आवेदन पड़े है जिसे सीआई को जांच के लिए दिया गया है ।उन्होंने बताया कि अगले शनिवार को जनता दरबार में 6 मामले का निपटारा कर दिया जाएगा। इस मौके पर दरोगा राम अयोध्या सिंह, सीआई ,राजस्व कर्मचारी आदि लोग उपस्थित रहे।
पंचायत भवन में फकिराना सिस्टर्स सोसाइटी बेतिया की बैठक
लौरिया/सवांददाता प्रियतम कुमार
लौरिया।शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के कटैया पंचायत के पंचायत भवन में फकिराना सिस्टर्स सोसाइटी (बेतिया) के तत्वावधान में ग्रामीण स्तरीय समस्या, विशेषकर कर बंधुआ मजदूरी, दासता एवं बाल मजदूरी जैसे समस्याओं के निवारण,एवं समस्याओं की समीक्षा हेतु ग्राम कचहरी के सदस्यों,समुदाय निगरानी समिति एवं बाल संरक्षण समिति के सदस्यों का संवेदनशीलता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । प्रशिक्षण के दौरान सदस्यों को दासता, बधुआ मजदूरी,बाल मजदूरी के रोकथाम से संबंधित कानूनों की जानकारी देने के साथ-साथ ग्राम कचहरी से संबंधित कानूनी धाराओं की भी जानकारी दी गई। इस दौरान सदस्यों को ग्राम कचहरी को कानूनी रूप से मजबूत बनाने एवं पंचायत में न्याय व्यवस्था लागु करने हेतु परस्पर सहयोग बनाये रखने की बात भी बताई गयी। वही परियोजना समन्वयक रत्नेश मिश्र ने बताया कि ग्राम कचहरी ग्राम पंचायत की स्थानीय न्यायपालिका है, सदियों से चली आ रही समझौता से सुलहनामा वाली चौपाल परम्परा का एक रूप है। जो महँगी और जटिल प्रक्रिया से लम्बे समय तक न्याय नहीं मिलने वाले संस्थानों से हमें छुटकारा दिलाती है। इसलिए हम सब का यह दायित्व होता है कि इसे सुव्यवस्थित बनाये रखने में अपनी हर संभव पहल बनाये रखें। बर्तमान कार्यक्रम में उपस्थित प्रखंड समन्वयक प्रदीप कुमार ने बाल संरक्षण समिति के कार्य एवं दायित्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों की सुरक्षा चक्र बनाने की बात कही। वही संस्थान के लिगल एडवाइजर भग्राशन राम ने समुदाय निगरानी समिति सदस्यों को ग्राम कचहरी के कार्यों में परस्पर सहयोग करते हुये मामलों के निष्पादन में सहयोग करने की बात कही। तथा कानूनी कार्यों में आम स्थानीय लोगो से मदद की अपील की । मौके पर सरपंच रूप देवी, मुखिया सुनैना देवी, पंच सुशिल राम, लालबाबू प्रसाद, सेविका सुनीता देवी, सचिव भुट्टू अंसारी, समुदाय निगरानी समिति सदस्य मीणा देवी सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment