महाप्रसाद पाने के लिए उमड़ी भीड़

महाप्रसाद पाने के लिए उमड़ी भीड़
संवाददाता/सुधीर कुमार
 डेहरी बाजार स्थित हनुमान मानस मंदिर के प्रांगण में शनिवार को महाप्रसाद पाने के लिए श्रद्धालुओं में उमड़ी भीड़। पिछले 1 वर्षों से जय श्री राम सेवा समिति द्वारा हनुमान मंदिर के पास हर शनिवार को खिचड़ी की प्रसाद वितरण किया जाता है हर शनिवार को यहां पर खिचड़ी का प्रसाद पाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ती है प्रसाद बहुत ही स्वादिष्ट रहता है इसलिए भक्ति इसे शनिवार को पाने के लिए जरूर आते हैं समिति के सदस्य चंदन शर्मा ने बताया कि महाप्रसाद हर शनिवार को 5 क्विंटल खिचड़ी तैयार किया जाता है और वह हनुमान मंदिर में उसे चढ़ाकर पूजा याचना कर भक्तों में बांटा जाता है इसे पाने के लिए बहुत दूर-दूर से लोग आते हैं शनिवार के खिचड़ी खाने का महत्त्व हुई  है इसलिए  शनिवार को महाप्रसाद के लिए ज्यादा भीड़ होती है  महाप्रसाद  शुद्ध रूप से इसे बनाया जाता है इसमें हर व्यंजन मिक्स रहता है कमेटी के सभी सदस्य मिलकर महाप्रसाद वितरण करते हैं इस मौके पर मारवाड़ी समाज के अध्यक्ष पवन झुनझुनवाला ,संत शर्मा, चंदन शर्मा, पीयूष अग्रवाल, वेद शर्मा, अर्जुन प्रसाद केसरी, प्रमोद महतो ,कुदन सिंह आदि मौजूद थे


Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर