बाढ़ के कहर में नौतनख़ुर्द में मकान क्षतिग्रस्त, लाखो की क्षति

बाढ़ के कहर में नौतनख़ुर्द में मकान क्षतिग्रस्त, लाखो की क्षति
मझौलिया / बेतिया
बाढ़ का प्रकोप और कोढ़ में खाज बना बुधवार की रात की मूसलधार बारिस में बेख़बरा के वार्ड नं.6 निवासी रामानंद प्रसाद का घर ढह गया, नतीजतन लाखों रूपये मूल्य का अनाज और घरेलु सामग्री नष्ट हो गया।खेत में डालने के लिये रखा खाद भी बर्बाद हो गया।रांत के अंधेरे में अचानक बाढ़ का पानी घुसने से अफरा तफरी मच गया।जानकारी नौतन ख़ुर्द पंचायत के मुखिया सुरेंद्र पाल ने दी।उन्होंने बताया कि बेख़बरा गावं में अभी भी बाढ़ के पानी में दर्जनों घर घिरा है।बीती रात रामानंद का घर घिर गया जिसमें गेंहू ,धान, मकई,तोरी,और घरेलु सामान नष्ट हो गया।उन्होंने बताया कि घटना की सूचना बीडीओ और सीओ जौवाद आलम को दे दी गयी है।राजस्व कर्मचारी क्षति के आकलन के लिए जायेंगे।बताते चले की तिरुवाह क्षेत्र के डुमरी ,महानवा,रामपुरवा, नौतन ख़ुर्द, केशोबन ,बथना आदि क्षेत्रों में पानी का दबाव जारी है।प्रशासन स्थिति से निबटने के लिये मुस्तैद है।

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर