ईंख विकास गोष्ठी सह एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन

ईंख विकास गोष्ठी सह एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन
R CITY NEWS/ अश्वनी सिंह /ब्यूरो चीफ

बगहा / रामनगर
ईंख विकास गोष्ठी सह एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन जिला पदाधिकारी डॉ नीलेश रामचन्द्र देवरे की अध्यक्षता में हरिनगर सुगर फैक्टरी परिसर में किया गया ।ईख विकास गोष्ठी  प्रशिक्षण में ईंख विकास के बढ़ते कदम गन्ना किसानों के लिए खेती के लिए सभी ब्यवहारिक, आधुनिक, उत्तम एवं नवीनतम तकनीकि का समावेश किया गया जिससे कम लागत में अधिक से अधिक गन्ना उत्पादन लेने के साथ ही भूमि की उर्वरता बनाये रखने हेतु जैविक शक्ति के प्रयोग  के साथ उपज बृद्धि हेतु गन्ने में लगने वाले रोगों एवं कीटों के प्रभावी नियंत्रण पर बल दिया गया ।तथा गन्ने में रासायनिक खादों का पर्णीय छिड़काव सेखड़ की कम मात्रा लगने से किसानों का खाद पर कम खर्च लगता है। तथा छिड़काव से पत्ते खाद को तुरन्त अवशोषित कर लेते हैं, जिससे मिट्टी में होने वाले नुकसान से बचा जा सकता है ।फसल पर सीधा छिड़काव से खेत मे मौजूद खर पतवारों द्वारा होने वाला नुकसान काम हो जाता है । कृषि भूमि की उर्वरता बढ़ाने व गन्ना उत्पादन में बृद्धि के उपायों के बारे में किसानों को विस्तृत जानकारी दी गई । कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी बेतिया,  निलेश रामचंद्र देवरे ,अनुमंडल पदाधिकारी बगहा  विजय प्रकाश मीणा,जिला कृषि पदाधिकारी विजय प्रकाश, मुख्य आसवन प्रबंधक एच के यादव, उप कृषि निदेशक वी पी सिंह आदि ने संयुक्त रूप से दिप प्रज्वलित कर किया ।ईख विकास गोष्ठी में ईंख प्रबंधक जयन्ती लाल जैन,डॉ किरण शंकर झा, राय चन्द्र भूषण शर्मा, बुलबुल सिंह, सुरेन्द्र यादव, प्रदीप सिंह, नरसिंह यादव,विजय पाण्डेय उर्फ आलू पाण्डेय समेत सैकड़ों की संख्या में किसान हुए सामिल ।

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर