बाजरा बैरिया के पास मनियारी नदी के बहाव  का निरीक्षण करते अनुण्डल पदाधिकारी चंदन चौहान
पश्चिम चंपारण / अश्वनी सिंह/ ब्यूरो चीफ / अंशु सिंह / ओम प्रकाश श्रीवास्तव की रिपोर्ट
बाजरा बैरिया के पास मनियारी नदी के बहाव  का निरीक्षण करते अनुण्डल पदाधिकारी चंदन चौहान नरकटियागंज एवं अंचलाधिकारी सत्येंद्र दत्त ने चारों तरफ निरीक्षण करते हुए हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सर्वे करते रहे उन्होंने बताया कि किसी तरह की विपत्ति से निपटने के लिए हम तत्पर हैं नरकटियागंज मुसलाधार बारिश अंचल क्षेत्र में पिछले दो दिनों से हो रही मुसलाधार बारिश  से कई जगह सड़क टूट जानकारी के अनुसार  लोगों को आवागमन में भारी परेशानी झेलनी पड रही हैं । ।जिसको मुसलाधार बारिश ने खंडहर मे तब्दील कर दिया है। सड़क किनारे बने नाला की सफाई नहीं होने से बस्ती का पानी सड़क पर गिरता है ।सड़क पर जल जमाव हो जाने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड रहा हैं ।जगह-जगह जल जमाव होने के कारण सड़क टूटने लगा है । भारी बारिश के कारण  पंचायत की सड़क इन दिनों जर्जर हो गई हैं ।इन सडकों पर बरसात के दिनों में पैदल चलना मुश्किल हो गया है।

श्रीरामपुर में पंडई नदी के बीच मंझधार में टापू पर छह चरवाहों के फंस



श्रीरामपुर में पंडई नदी के बीच मंझधार में टापू पर छह चरवाहों के फंस जाने की खबर से गांव में हड़कंप मच गया । घटना के संबंध में बताया जाता है कि श्रीरामपुर निवासी नरेश यादव, सुरेश यादव, रमेश यादव,  लालबाबू यादव, जगदीश यादव व नागेश्वर यादव अपने मवेशियों के साथ पंडई नदी पार कर मवेशियों को चराने चले गए थे । पंडई नदी में अचानक से आई तेज धार के साथ पानी आने के कारण ये चारों तरफ पानी से घिर गए थे ।  पानी बढ़ने पर घरवालों ने शोर मचाना शुरू किया । गांववालों की सूचना पर सीओ राजीव रंजन कुमार श्रीवास्तव ने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे । सीओ ने तुरंत दूरभाष पर जिला पदाधिकारी को सूचना दिया । जिले की प्रशासन मुस्तैद हो गई । मौके पर एलआरडीसी अजय कुमार सिंह एनडीआरएफ की टीम के साथ पहुंचे । एनडीआरएफ की टीम ने तुरंत रेस्क्यू कार्य आरंभ किया जिसमें सभी चरवाहों को सुरक्षित निकाल लिया गया है ।  एनडीआरएफ की टीम लगी है  राहत में  लगातार बारिश होने के कारण नदियों में उफान आने के कारण नदी किनारे बसे लोग भयभीत नजर आ रहा है जिसमें सिंह आशिक टोला मनी टोला कैरी मगुराहा परसौनी बंदरिया बाजरा बाय रटवा श्रीरामपुर भितिहारवा मरजदी कोहरगडी हरपुर माधोपुर जगन्नाथपुर मुरली भरावा सोनबरसा पुजारी आरआर पीपरा शेरपुर महुइ के अलावा कई दर्जन गांव बाढ़ से प्रभावित हुई है जहां कटाव जारी है जिसमें प्रखंड के अंचलाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी की तत्परता देखी जा रही है जो स्वय घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बाढ़ पिडीत की सहायता के लिए प्रयत्न है। इधर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी गगन देव राम भी बाढ़ पीड़ितों के लिए दौरा कर रहे हैं

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर