कैंसर रोग से लड़ने के लिए डॉक्टरों ने लोगों के दिया टिप्स

कैंसर रोग से लड़ने के लिए डॉक्टरों ने लोगों के दिया टिप्स

सुधीर कुमार/संवाददाता
 बिहार ग्रामीण चिकित्सक अधिकार मंच एवं बुद्धा कैंसर सेंटर पटना के संयुक्त तत्वधान में सी एम ई फार्र कैंसर का आयोजन किया गया। कैंसर प्रोग्राम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रदेश नेता जदयू बबन सिंह कुशवाहा कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ अरविंद कुमार एवं राजद नेता फतेह बहादुर सिंह संयोजक जितेंद्र नाथ मौर्य ने संयुक्त रूप से दिप प्रज्वलित कर किया।
बुद्धा कैंसर सेंटर के निदेशक एवं एम्स के कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ अरविंद कुमार ने कहा कि अधिकतर कैंसर अगर प्राथमिक स्टेज में पता चल जाए तो उनका निदान संभव है भारत में अधिकतर कैंसर तंबाकू के सेवन से फैलता है। तंबाकू एवं शराब का सेवन बंद करके और प्रदूषण के स्तर में कमी लाकर हम कैंसर के खतरे कम कर सकते हैं। ग्रामीण चिकित्सकों के संयोजक डॉ जितेंद्र मौर्य ने कहा कि कैंसर जागरूकता अभियान में ग्रामीण चिकित्सकों की मुख्य भूमिका होगी हम संगठन के माध्यम से भारत सरकार एवं बिहार सरकार से मांग करते हैं कि प्रशिक्षित ग्रामीण चिकित्सकों को राज्य सरकार रजिस्ट्रेशन या सूचीकरण प्रदान करें ताकि ग्रामीण चिकित्सक जन समुदाय के लोगों की सेवा स्वास्थ्य निर्मित रूप से किया जा सके। मुख्य अतिथि बबन सिंह कुशवाहा ने कहा कि ग्रामीण चिकित्सकों की अनदेखी नहीं की जा सकती बिहार सरकार के द्वारा प्रशिक्षण उपरांत इनकी सेवा की जाएगी राजद नेता फतेहपुर सिंह ने कहा कि कैंसर जैसी और भी खतरनाक बीमारियों की पहचान एवं उपचार की जानकारी ग्रामीण चिकित्सकों को जरूरी है। तथा स्वास्थ्य व्यवस्था को सर्व सुलभ बनाने हेतु ग्रामीण चिकित्सकों को प्रशिक्षण के उपरांत चिकित्सा मित्र के रूप में गांव में बहाल करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ महेंद्र सिंह एवं संचालन डॉ विजय कुमार सिंह ने किया मौके पर डॉ गणेश कुमार, डॉ प्रेम कुमार, डॉ अमरेंद्र कुमार, डॉ मुकेश कुमार, डॉ निखिल कुमार, डॉ वीरेंद्र सिंह, डॉ जितेंद्र कुमार सिंह, डॉ संजय गुप्ता, डॉ नागेंद्र सिंह, डॉ विजेंद्र पाल, डॉ शकील अहमद, डॉ जसवंत, डॉ सुनील कुमार, डॉ राहुल कुमार, डॉ दीपक कुमार, डॉ जगदीश सिंह, डॉ कंचन कुमारी चिकित्सक का योगदान सराहनीय रहा।

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर