चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आरटीपीएस काउंटर पर महिलाओं की उमड़ी भीड़

*कार्यालय परिसर में सुबह 5 बजे से ही ईट पत्थल लगाकर करते हैं अपनी बारी का इंतजार

* आरटीपीएस काउंटर पर महिलाओं की उमड़ी भीड़ को नियंत्रण करने के लिए एसपी ने खुद लगवाई कतार मे लाईन


सुधीर कुमार / संवाददाता / आर सिटी न्यूज़ रोहतास
डेहरी( नगर) एसपी ऑफिस कार्यालय परिसर में आरटीपीएस काउंटर पर इन दिनों आगनबाडी एवं सुपरवाइजर पोस्ट के फार्म भरने  हेतु करैक्टर प्रमाण पत्र बनाने के लिए काफी भीड़ जुट रही है इसमें शामिल पुरुष से महिला आरटीपीएस काउंट

 पर सुबह 5 बजे से ही भिष्ण गर्मी के मौसम में बिना शेड  बिना घंटों कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आ रहे हैं। चरित्र प्रमाण पत्र बनाने के लिए एसपी कार्यालय स्थित आरटीपीएस में एक ही काउंटर बनाए गए हैं। आईटी सहायक विरेन्द्र कुमार ने बताया कि सिरियल नंबर के गड़बड़ी नहीं होने के चलते सिर्फ एक ही काउंटर चल रहा है। जिससे प्रमाण पत्र बनाने के लिए जुटने वाली भीड़ के लिहाज से एक ही काउंटर पर सभी आवेदन कर्ताओं की जमा कर ली जाती है। तथा शेड के लिए पिछले साल जिला पदाधिकारी को पत्र के द्वारा लिखित दिया गया है अभी तक शेड नहीं लगाया गया है। जो अभ्यर्थी दुर से 11 बजे आते हैं उनका भी फार्म लिया जा रहा है। हालांकि एसपी भीड़ को देखते हुए खुद काउंटर पर पहुंच कर विधी व्यवस्था संभालते हुए सभी पुलिस कर्मियों को सख्त हिदायत दे रखा है कि कैरेक्टर प्रमाण पत्र बनाने के लिए यहां आने वाले महिलाओं व पुरूषों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। काउंटर कर्मी लोगों से फॉर्म लेकर जमा करें। किसी भी सूरत में किसी भी आवेदक का आवेदन नहीं छूटना चाहिए। एसपी के इस आदेश का असर भी दिखा। सोमवार को आरटीपीएस काउंटर पर कार्यरत पुलिस कर्मी लाइन में खड़े आवेदकों से आवेदन लेते नजर आए।

वैसे आरटीपिएस काउंटर पर 1 कर्मी कार्यरत है। सिर्फ एक कर्मी के सहारे आरटिपीएस काउंटर चलाया जा रहा जो भयंकर गर्मी के कारण महिलाओं एवं पुरुषों को काफी देर तक लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है। जिससे आए दिन महिलाएं गर्मी के मौसम में चक्कर खा कर गिर रही है।

जिसके चलते आवेदकों को जिले भर से सुबह में ही घर से डेहरी एसपी कार्यालय आना पड़ता है। 

वहीं सोमवार को आरटीपीएस में उमड़ी भीड़ को देखकर रोहतास एसपी सत्यवीर सिंह ने खुद मोर्चा संभालते हुए भीड़ कतार वध में लगाने का पुलिसकर्मियों को आदेश दिया इसके बाद 3 लाइन लगाया फार्म जमा करने का निर्देश दिया भीड़ को देखते हुए सत्यवीर सिंह ने फर्म काउंटर का समय सीमा बढ़ाया और कहा कि सभी का फार्म जमा होगा घबराने की जरूरत नहीं है।

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर