ठनका गिरने से एक महिला की मौत, दो घायल
तिलौथू / रोहतास/छोटन कुमार
खेत में धान रोपनी कर रही एक महिला की मौत ठनका गिरने से हो गई । जबकि 2 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका इलाज स्थानीय पीएचसी में चल रहा है । मृतिका अमझोर थाना क्षेत्र के केरपा गांव निवासी हखोरी पासवान की पत्नी सत्या देवी बताई जाती है । इस संदर्भ में पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि गुड्डू खान ने बताया कि डेहरी यदुनाथपुर राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 2 सी के किनारे निर्माणाधीन टोल टैक्स के समीप केरपा गांव निवासी सिकंदर महतो की पत्नी एवं सुरेंद्र पासवान की पत्नी तथा हलखोरी पासवान की पत्नी सतियादेवी एक साथ खेत में धान की रोपाई कर रही थी कि अचानक तेज हवा व पानी के साथ ठनका गिरा । जिसमें तीनों महिलाएं जख्मी हो गई । जख्मी हालत में तीनों को पीएचसी लाया गया । जहां डॉक्टरों द्वारा इलाज करने के बाद हलखोरी पासवान की पत्नी सत्या देवी के हालत को चिंताजनक देखते हुए रेफर कर दिया। सासाराम ले जाने के क्रम में उन्होंने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दी। जबकि अन्य दो महिलाएं गांव के ही सिकंदर महतो की पत्नी एवं सुरेंद्र पासवान की पत्नी का इलाज स्थानीय पीएचसी में चल रहा है।

Comments
Post a Comment