कौशल विकास हेतू सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र का उदघाटन

अश्वनी सिंह/ ब्यूरो चीफ/ बेतिया
लौरिया/मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के कटैया पंचायत अंतर्गत फूलवरिया गांव के वार्ड नंबर-6 महादलित वस्ती में समुदाय निगरानी समिति एवं ग्रामीणों के सहयोग से किशोरियों के कौशल विकास हेतू सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र का उदघाटन किया गया। मौके पर समिति के अध्यक्ष अनिरुद्ध राम, ने बताया कि आज भी दलित समाज स्वावलंबन से कोसों दूर है,जब तक समुदाय अपने बच्चों को शिक्षित व हुनरमंद नही बनायेगा तबतक समुचित विकास नही होगा । वही सचिव चंद्रिका राम ने कहा कि सरकार बच्चों के विकास के लिये अनेकों योजनाएं चला रही हैं,पर उन योजनाओं तक लाभर्थियों की पहुंच सुलभ नही हो पाती। ये बच्चियां आवागमन की असुविधा व असुरक्षित वातावरण होने के कारण गाँव से बाहर दूसरे जगहों पर जाकर कौशल प्रशिक्षण लेने में सक्षम नही हैं, इस परिस्थिति को देखते हुये समुदाय निगरानी समिति ग्रामीणों के साथ बैठक कर गाँव में उक्त सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र की स्थापना की है, जिसमें बच्चियां प्रशिक्षण लेकर हुनर को प्राप्त कर परिवार को आर्थिक सहयोग करते हुये सवावलंबन को प्राप्त करेंगी । सदस्य ललिता देवी ने महिलाओं के समाजिक व पारिवारिक विकास में उचित सहोग हेतू इस प्रशिक्षण केन्द्र की स्थापना को सही कदम बताया । मौके पर प्रतीमा देवी,पलटन राम,मोहर राम,प्रशिक्षिका संगीता कुमारी सहित सैकड़ों समुदाय के लोग उपस्थित रहे ।

Comments
Post a Comment