कारगिल विजय दिवस पर हाई स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन
अश्वनी सिंह / ब्यूरो चीफ
भारतीय सेना के पराक्रम और अदम्य साहस के बदौलत वर्ष 1998-99 में हुए भारत-पाकिस्तान के बीच हुए, छद्म युद्ध, जिसमे पाकिस्तान की सेना ने कश्मीर के कारगिल सेक्टर पर कब्ज़ा जमा लिया। भारतीय सेना ने अपनी वीरता और पराक्रम से मुंहतोड़ जवाब देते हुए, पाकिस्तानी सैनिकों को खदेड़ कर, कारगिल सेक्टर पर पुनः कब्ज़ा विजय प्राप्त किया। उस विजय की याद में उच्च विद्यालय नरकटियागंज के प्रधानाध्यापक देवेन्द्र कुमार गुप्ता ने प्रथम प्रधान केदार प्रसाद सभागार में "कारगिल विजय दिवस" कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता देवेन्द्र कुमार गुप्ता, संचालन मुकुन्द मुरारी राम, मुख्य अतिथि सुभाष शर्मा एसएसबी और विषय प्रवेश डॉ अरविन्द कुमार तिवारी ने किया। अन्य वक्ताओं में भोट चतुर्वेदी, डॉ आफ़ताब आलम, अवध किशोर सिन्हा, अवधेश तिवारी, शिव कुमार साह, गोविंद साह(पुअनि),सत्येन्द्र कुमार (सअनि)  ने अपने विचार व्यक्त करते हुए, कारगिल के साथ देश के शहीदों को श्रद्धांजलि दिया। इस दौरान शिक्षक सिद्दीक अहमद, शक्तिनाथ मिश्र, डॉ विभाकर दुबे,  इम्तियाज अहमद, श्रीकांत पाण्डेय, संजय कुमार सिंह, विंध्यवासिनी शरण शुक्ल, श्वेता कुमारी, हेमरेखा मिश्राके अतिरिक्त अधिसंख्य छात्र शामिल हुए।

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर