पश्चिम चम्पारण जिला कल्याण पदाधिकारी  पर दलित छात्रों के अमानवीय शोषण का आरोप लगा

अश्वनी सिंह/ब्यूरो चीफ
पश्चिम चम्पारण जिला कल्याण पदाधिकारी  पर दलित छात्रों के अमानवीय शोषण का आरोप लगा। जिला कल्याण पदाधिकारी के शोषण के विरुद्ध समाहरणालय के समक्ष राजकीय अंबेडकर आवासीय उच्च विद्यालय चौतरवा के विद्यार्थियों ने प्रदर्शन कर जिला पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। विद्यार्थियों के ज्ञापन में जिला कल्याण पदाधिकारी द्वारा दलित छात्रों का शोषण एवं जीवन बर्बाद करने की धमकी का आरोप लगाया गया है। विद्यार्थियों ने कहा कि उन्हें मीनू के अनुसार पौष्टिक भोजन व जलपान  नहीं दिया गया। हमेशा विषाक्त भोजन दिया जाता रहा है। पिछले वर्ष अनेक बच्चे बीमार हो गए, जिन्हें प्रबंध समिति ने उसे हटा दिया, पुनः जिला कल्याण पदाधिकारी की सांठगांठ से उन्हें पुनः बहाल कर दिया गया। जब से वह पुनः आया है, विद्यार्थियों को तब से पुनः विषाक्त भोजन एवं जलपान दिया जा रहा है। जिससे विद्यालय प्रबंधन से विद्यार्थियों ने ज्यादा पौष्टिक भोजन देने की मांग की गई। ऐसी माँग करने वालों का नाम काटकर बाहर निकालने की धमकी दी जाती है। संबंधित एजेंसी ने बताया जाता है कि हम लोग कल्याण पदाधिकारी को रिश्वत देते हैं। छात्रों ने यह भी बताया है कि वर्ष 2019 तक कोई सामग्री नहीं मिला है। कल्याण विभाग ने किताब, कपड़ा, जूता, चप्पल, गंजी, ट्रैकसूट के लिए समस्त छात्र  21 जुलाई 19 को अनशन पर बैठे रहे। इस घटना पर प्रधानाध्यापक सुन कर चार दिन बाद विद्यालय में उपस्थित  हुए 5 गार्ड्स ने लेकर आए और जो छात्रों पर लाठीचार्ज करने की धमकी दे रहे। समस्त छात्रों है कि इन लोगों को किताब संपूर्ण देने की व्यवस्था किया जाए साथ ही विद्यालय के समस्त गैर सरकारी कर्मचारी को विद्यालय परिसर से बाहर करने की कृपा करें जिससे छात्र आक्रमण करने की धमकी देते हैं !अन्यथा छात्र की अनुमति है कि कार्य नहीं होने पर छात्र अनशन पर भी जा सकते हैं! प्रदर्शनकारी छात्रों में गोविंद कुमार, नीतीश कुमार जयप्रकाश कुमार ओम प्रकाश कुमार, राणा कुमार, प्रभात ,बलवंत ,चंदन, शिवम, विपिन, संतोष ,विजय ,पप्पू ,हरे राम राहुल ,रोहन रंजीत अर्जुन नंदू दुर्गेश संजय विकास ,अक्षय, दिलीप ,शैलेश अरुण ,विकी आदि शामिल रहे!

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर