पिकप वैन के ठोकर से महिला जख्मी

 पिकप वैन के ठोकर से महिला जख्मी 

अश्वनी सिंह /ब्यूरो चीफ
बगहा पुलिस जिला के चौतरवा थाना क्षेत्र के परसौनी मुख्य मार्ग NH 27 पर तेजी से आ रही पिकअप की ठोकर से महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई।वही परसौनी चौक के पास गैस सिलेंडर से लदा पिकअप ने एक महिला को ठोकर मार दी। उक्त महिला की पहचान चौतरवा थाना के जमादार टोला निवासी कृष्णा प्रसाद साह की पत्नी शकुंतला देवी के रूप में हुई है। वही ग्रामीणों की ततपरता से घायल महिला को इलाज के लिए लोगों ने लौरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां स्थिति गंभीर देखते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए,बेतिया जिला  अस्पताल भेज दिया ।जहां उसकी इलाज चल रही है  बारे में बताया जाता है उक्त महिला सिसवा बसंतपुर पंचायत के महिला जीविका समूह   की सीएम है जो महिला समूह की रुपया जमा करने के लिए परसौनी सेंट्रल बैंक में जा रही थीं। वही उक्त मौके पर परिजनों ने चौतरवा पुलिस को सूचना दी,वही पुलिस ने ततपरता दिखाते हुए,  गैस सिलेंडर से लदा पीकप वैन को  अपने कब्जे में ले लिया है । और जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर