मुख्यमंत्री परिवहन योजना को लेकर विकास मित्रों की बैठक

इनरवा/संवाददाता
दूरस्थ आबादी को पंचायत से प्रखंड कार्यालय तक परिवहन सेवा उपलब्ध कराने की योजना ‘मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना’ में हुई प्रगति की समीक्षा को लेकर बीडीओ राज किशोर प्रसाद शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में नोडल पदाधिकारी सहित सभी विकास मित्र शामिल हुए। बीडीओ श्री शर्मा ने बताया कि यह महत्वाकांक्षी योजना है। इसे प्राथमिकता के आधार करने को कहा गया है। इस योजना के तहत प्रत्येक पंचायत में पांच बेरोजगार यवकों को रोजगार की दृष्टिकोण से वाहन मुहैया कराया जा रहा है। जिसमे राज्य सरकार के द्वारा अधिकतम एक लाख का अनुदान दिया जा रहा है।
इस योजना के तहत किसी भी पंचायत में पंचायत के निवासी जो कि 21 वर्ष की आयु पूरा कर लिया हो और उसके पास हल्के मोटर वाहन चलाने की अनुज्ञप्ति है को लाभ दिया जाना है। बताया कि पंचायत के दो अत्यंत पिछड़ा एवं तीन अनुसूचित जाति/ जनजाति के युवाओं को यह लाभ मिलेगा। बीडीओ ने सभी विकास मित्रो को निर्देश दिया कि जिस जिस पंचायत में अभी रिक्तियां है उन पंचायत में जाकर लोगों के बीच योजना का सही सही जानकारी दें और युवाओं को इस योजना का लाभ लेने के लिये प्रेरित करें। वही शौचालय के भुगतान के लिए होने वाले जियो टैगिंग में भी सहयोग करने.को कहा गया। बैठक में विकास मित्र राधा किशन राम ,विनोद राम, पूनम कुमारी ,अनुराधा कुमारी, बबीता कुमारी, रुकमणी कुमारी, प्रभु राम ,सुमन कुमारी, अनूराधा कुमारी ,ढग राम , आदि मैजूद थे ।

Comments
Post a Comment