वन कर्मियों ने शीशम की गुल्ली लदी हुई ट्रैक्टर ट्राली को किया जप्त।

वन कर्मियों ने शीशम की गुल्ली  लदी हुई ट्रैक्टर ट्राली को किया जप्त।

अश्वनी सिंह / ब्यूरो चीफ /आर सिटी न्यूज़ बेतिया

बाल्मीकिनगर थाना अंतर्गत लक्ष्मीपुर के समीप 52 गढ़ी मंदिर के पास शीशम की गुल्ली लदी हुई ट्रैक्टर ट्राली को वन कर्मियों ने जप्त कर लिया। वन कर्मियों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ने की कोशिश की मगर वह ट्रैक्टर छोड़ वहां से भाग निकलने में सफल हो गया। इस बाबत जानकारी देते हुए बाल्मीकि नगर वन क्षेत्र पदाधिकारी महेश प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रैक्टर के ट्रॉली पर शीशम की गुल्ली लदी हुई 52 गढ़ी के रास्ते बगहा की ओर जा रहा है इस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए वनपाल सत्येंद्र कुमार सिन्हा और विजय कुमार पाठक के नेतृत्व में 1 कर्मियों की एक टीम उक्त स्थल पर पहुंची जहां से ट्रैक्टर पर लदी हुई लकड़ी बगहा की ओर जा रही थी। वहां पहुंचते ही बन कर्मियों ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया परंतु मौके का फायदा उठाकर ट्रैक्टर चालक वहां से भागने में सफल हो गया। इस बाबत वन क्षेत्र पदाधिकारी महेश प्रसाद ने बताया कि ऐसा पता चला है कि ट्रैक्टर का मालिक मोहन शाह पिता स्वर्गीय श्याम नंदन साह ग्राम पटखौली तथा ड्राइवर का नाम श्याम सुंदर सैनी पिता मुखी साहनी ग्राम कटैया थाना लौकरिया का निवासी बताया गया है। वन क्षेत्र पदाधिकारी महेश प्रसाद ने बताया कि ट्रैक्टर मालिक और ट्रैक्टर चालक के ऊपर यथाशीघ्र कानूनी कार्रवाई करने की प्रक्रिया चलाई जा रही है ताकि यह खुलासा हो सके की आखिर में यह लकड़ी किसकी थी या स्वयं इसका मालिक मोहन शाह ट्रैक्टर मालिक ही है। इस बाबत वनपाल सत्येंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि वन कर्मियों की सतर्कता और जागरूकता के चलते 1 तस्करों पर शिकंजा कसा जा रहा है। जंगल के चप्पे-चप्पे में हमारे 1 कर्मी सतर्क एवं जागरूकता के साथ अपना ड्यूटी निर्वहन कर रहे हैं इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जा रही है। बताते चलें कि ट्रैक्टर पर लदी हुई शीशम की गुल्ली की संख्या 14 अदद है। शीशम की 14 अदद गुल्लियो का कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में वन क्षेत्र पदाधिकारी के अनुसार लगभग ₹80000 है।
वन कर्मियों के द्वारा यह कार्यवाही मंगलवार की शाम लगभग 5:30 बजे की गई लकड़ी लगा हुआ ट्रैक्टर वन कर्मियों ने वन विभाग के चालक के द्वारा वन विभाग का कार्यशाला कौशल विकास केंद्रककोतराहा मिलाकर जप्त कर लिया गया है वहां वन कर्मियों की कड़ी निगरानी रखी जा रही है। समाचार लिखे जाने तक वन विभाग के द्वारा ड्राइवर और ट्रैक्टर मालिक मोहन शाह के खिलाफ कार्यवाही करने की प्रक्रिया जारी थी। बताते चलें कि 1 तस्करों के द्वारा काफी संख्या में कीमती जंगली पेड़ों को काटकर मोटी रकम कमाने हेतु व्यापार करने की प्रक्रिया वर्षों से चली आ रही है लेकिन इस समय सरकार एवं वन विभाग की सतर्कता जंगल की रखवाली सहित जीव-जंतुओं पर भी पहरा बिछा दिया गया है जिससे वन तस्करों एवं शिकारियों कि अब एक नहीं चलती है।

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर