अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नरकटियागंज ने लगाया कैम्प
रिपोर्ट-अश्वनी सिंह/ ब्यूरो चीफ
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, नरकटियागंज द्वारा आज स्थानीय टी0पी0 वर्मा कॉलेज में छात्र-छात्रा सहायता कैप्म लगाया। ईस अवसर पे परिषद के कार्यकर्ताओं ने छात्रो की सुविधा के लिए पिन ,गोंद की भी व्यवस्था की थी और किस काउंटर पे किस विषय का फर्म भरा जा रहा है इसकी भी जानकारी दी।इससे आज करीब 300 छात्र-छात्रा लाभान्वित हुए।इस अवसर पे नगर मंत्री कृष्णा मुरारी ने कहा कि हर साल की भांति इस साल भी यह कैप्म लगाया जा रहा है जिससे छात्र लाभान्वित हो रहे है।विद्यार्थी परिषद सालों भर छात्रो के सहायता के लिए सक्रिय रहने वाला संगठन है।इस कैप्म के लगने से कॉलेज के दलालो में हड़कंप है क्योंकि वे अब छात्रो को शोषण नही कर पाएंगे। छात्र नेता आशीष कुमार एवम शोसल मीडिया प्रभारी राहुल ने कहा कि जब तक एडमिशन चलेगा तब तक यह कैम्प लगाया जाएगा और जितना हो सके हम अपने स्तर से छात्रो की मदद करेंगे।उन्होंने आगे कहा कि विद्यार्थी परिषद कॉलेज में घूम रहा अनाधिकृत अवांछित तत्वो पे लगाम लगाने के लिये प्राचार्य को आवेदन देगी ताकि छात्र खासकर छात्राए भयमुक्त माहौल में कॉलेज आ सके।इस अवसर पे नगर सह मंत्री विवेक कुमार, हर्षित राज,चंदन राज,प्रभात वर्मा ,धनन्जय कुमार,राहुल कुमार आदि थे।

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर