लूट की योजना बना रहे गिरोह का हुआ पर्दाफाश एक अपराधी गिरफ्तार, गया जेल
लूट की योजना बना रहे गिरोह का हुआ पर्दाफाश एक अपराधी गिरफ्तार, गया जेल।
अश्वनी सिंह /ब्यूरो चीफ/ बेतिया
पुरुषोत्तमपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के नरकटियागंज मर्जादवा मुख्य पथ मे सगरौआ गांव के करताहा नदी पुल के समीप रविवार के देर शाम लूट की योजना बना रहे देसी कट्टा जिंदा कारतूस एवं एक बाइक के साथ एक अपराधी को धर दबोचने मे सफलता हासिल की है।इस संबंध में पुरुषोत्तमपुर थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की करताहा पुल के नीचे कुछ अपराधी लूट कांड की योजना बना रहे हैं सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ वहां पहुंचकर एक अपराधी को धर दबोचा गया। जबकि और अन्य अपराधी भागने में सफल रहे थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी बेतिया जिला के साठी बाजार के मुन्ना उर्फ मोहम्मद अनवर को देसी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है वही गिरफ्तार अपराधी ने पुलिस को बताया है कि हम 6 मित्र के साथ पैसा लूट की योजना बना रहे थे गिरफ्तार मुन्ना ने पुलिस को दिए बयान में अपनी जुर्म कबूल करते हुए बताया है कि 30 जून की रात को हिंदुस्तान लीवर लिमिटेड कंपनी के मुंशी से ढाई लाख रुपए लूट की जुर्म हमलोगों द्वारा किया गया था । उसने अन्य फरार अपराधियों की पहचान पुलिस को बताया है जिसमें इनरवा थाना क्षेत्र के इनरवा बाजार निवासी मोहम्मद सद्दाम खामियां के मोहम्मद शहजाद साठी कटेहरी के मुन्ना आलम एवं उदय कुमार बताया जाता है थानाध्यक्ष ने बताया कि अपराधी मुन्ना उर्फ मोहम्मद अनवर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है और अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सघन छापेमारी कर रही है।

Comments
Post a Comment