रोहितेश्वर धाम पर पूरे श्रावण महीने में होने वाले मेला का शुभारंभ में निकाली गई रोहतास में भव्य शोभा यात्रा

रोहतास में उमड़ी शिव भक्तों की भीड़,बोल बम एवं हर हर महादेव के जयकारों से उठी कैमूर की घाटी
रोहतास/छोटन कुमार संवाददाता/आर सिटी न्यूज़
रोहतास प्रखंड क्षेत्र के अकबरपुर पंचायत में रोहितेश्वर धाम सेवा समिति के बैनर तले कृष्णा सिंह के अध्यक्षता में भगवान शिव की शोभा यात्रा निकाली गई । यह शोभायात्रा शिव भक्तों द्वारा कैमूर पहाड़ी अवस्थित रोहितेश्वर धाम मंदिर पर होने वाले पूरे सावन मास के मेले के शुभारंभ में निकाला गया । अकबरपुर में अवसानी नदी के तट पर अवस्थित शिव मंदिर से भगवान शिव की शोभायात्रा सुबह 8 बजे गाजे बाजे के साथ पारंपरिक तरीके से निकाली गई ।वहीं शिवभक्तों ने डोल झाल सिंगा के साथ नाचते गाते बोल बम , हर हर महादेव का जयकारा लगाते हुए जिसमें भगवान शिव की विशाल ताम्र शिवलिंग को पूरे अकबरपुर के गांव , बाजार एवं रोहताश चौरंगी होते हुए रोहितेश्वर धाम जाने वाली मेढरा घाटी तक ले गये । वहां शिव श्रद्धालुओं द्वारा भगवान शिव की आरती कर ताम्र शिवलिंग को चौरासन मंदिर ले जाया गया ।
बताते चले कि पूरे सावन मास तक चलने वाली इस मेले का शुभारंभ आज से शुरू हो गया। वही सावन पूर्णिमा के भव्य भंडारे के साथ इसका समापन होगा। शोभायात्रा में , मुखिया संतोष कुमार भोला, सुनील कुमार आला, भरत यादव,सतीश कुमार , सुधीर लाल, विशाल देव , महंत डोमन सिंह ,लालचंद सिंह , जितेंद्र कुमार सोनी, बीटन सिंह ,विनय कुमार, उत्तम कुमार समेत कई शिव शिव श्रद्धालु शोभायात्रा में भाग लिए ।

Comments
Post a Comment