डेहरी और प्रखंड के राजद कार्यकर्ताओं ने मनाया स्थापना दिवस

डेहरी/ सुधीर कुमार
डेहरी पाली रोड स्थित केन कोऑपरेटिव परिसर में राजद कार्यकर्ताओं द्वारा 23वां स्थापना दिवस समारोह सभी साथियों के साथ केक काटकर मनाया । स्थापना दिवस समारोह का अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अमरेन्द्र पाल एवं प्रखंड अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। समारोह के बाद नगर अध्यक्ष अमरेन्द्र पाल ने मुजफ्फरपुर में चमकी बुखार से मरने वाले बच्चों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की वहीं राजद के प्रखंड अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने बिहार सरकार की असफलता पर की घोर निंदा की। राजद कार्यकर्ताओं ने राजद के 23 वर्ष के उल्लेखनीय कार्यो पर अपने- अपने विचार रखे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार को असफल बताया। मुजफ्फरपुर में चमकी बुखार से अभी भी मौत हो रही है लेकिन बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय बीमारी की रोकथाम के लिए कोई कदम नहीं उठा रहे है उन्हें बच्चों की मौत की नैतिक जिम्मेवारी लेते हुए इस्तीफा दे देनी चाहिए। 23वां स्थापना दिवस समारोह में राजद के वरिष्ठ नेता रामनाथ सिंह यादव, नन्हकु सिंह यादव, नंद यादव, सोनू यादव, श्याम राज सिंह यादव, जितेंद्र यादव, रफीक अंसारी, प्रेम गुप्ता, चीकू चौधरी, कलावती देवी सहित दर्जनों राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Comments
Post a Comment