बेतिया हुआ कलंक से मुक्त , अब नही रहेगा रेड लाइट एरिया
अश्वनी सिंह/ ब्यूरो चीफ /आर सिटी न्यूज़ बेतिया
नगर के गंज  न०2
नाजनीन चौक रेड लाइट  के नाम से जाने जाता था जो जिला प्रशासन की पहल पर और जनता के सहयोग से पूरी तरह से खत्म कर दी गई जो शहर और समाज के लिए बहुत उपलब्धि हुई। इस उपलब्धि पर आज दिन रविवार को सुबह समाज सुधार की कमेटी के  द्वारा  प्रभात फेरी का आयोजन किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य गंज नंबर दो स्थित बंद हुए रेड लाइट एरिया को फिर कभी नहीं पनपने देंगे । समाज में जागरूकता पैदा करना और रेड लाइट एरिया से जुड़े लोगों को यह संदेश देना है । कि प्रशासन व समाज के सहयोग से बंद हुआ रेड लाइट एरिया को किसी भी परिस्थिति में  उभरने नहीं देना है वही समाज सुधार कमिटी के सचिव आसिफ इकबाल उर्फ
 ताजिर ने कहा कि इस कमिटी मे सोलह आदमियों के टीम है जो चार चार की टीम द्वारा शहर की हर जगह पर नजर रखेगी की जिले मे किसी एरिया मे अगर इस प्रकार की जगह होगी उसे चिन्हित कर प्रशासन को अवगत कर कानुनी कार्रवाई करने का काम किया जायेगा। इस प्रभात फेरी में बेतिया पुलिस
और समाज सुधार के कमिटी के सचिव आसिफ इकबाल उर्फ ताजिर ,और बड़े भाई,चांद भाई,रिंकी गुप्ता,चुन्नू भाई उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर इस कार्य को पूरा
किया और वहां के नागरिकों के तरफ से और कमेटी के सदस्यों की तरफ से बेतिया प्रशासन को बहुत-बहुत धन्यवाद कहा ।

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर