नवोदित दन्त चिकित्सक "डॉ तबरेज़ आलम" की दुर्घटना में मौत

नवोदित दन्त चिकित्सक "डॉ तबरेज़ आलम" की दुर्घटना में मौत
 अश्वनी सिंह /ब्यूरो चीफ/ आर सिटी न्यूज़
पश्चिम चम्पारण जिला अन्तर्गत रोटरी क्लब नरकटियागंज के निदेशक मंडल के सदस्य,रेड क्रॉस से संयुक्त सचिव एवं नशा मुक्ति अभियान के जिला समन्वयक  नवोदित दन्त चिकित्सक डॉ तबरेज़ आलम की रविवार की अहले सुबह सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार अल्पायु में उन्होंने "स्माइल डेंटल केयर" नाम से क्लिनिक चलाते हुए स्वयं को सामाजिक कार्यों में लिप्त रखा, उनकी बढ़ती शोहरत ईश्वर को मंज़ूर नहीं शायद इसलिए बहाने दुर्घटना अपने पास बुला लिया। उनके नजदीकी सूत्रों के हवाले से ख़बर है कि पटना जाने के सिलसिले में बेतिया मछली  लोक के पास हुई दुर्घटना में डॉ तबरेज़ को क्रूर काल ने असमय समाज से छीन लिया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। डॉ तबरेज़ अपने पिता भाई मुर्तुज़ा खाँ के दो पुत्रों में सबसे बड़े थे, छोटा पुत्र डॉ नौशाद फिजियो चिकित्सक हैं। डॉ तबरेज़  अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और दो पुत्री को अनाथ छोड़ गए हैं।उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव पुरैनिया में किया जाएगा। रोटरी क्लब, नरकटियागंज के अध्यक्ष Rtn अवधकिशोर सिन्हा ने इस हृदयविदारक घटना पर अपनी दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि Rtn डॉ तबरेज आलम की कमी हमारी संस्था के लिये  कभी पूर्ण न होने वाली क्षति है । चार्टर्ड अध्यक्ष Rtn प्रो एन डी ओझा ,पूर्व अध्यक्ष Rtn  सुरेश जायसवाल ,IPP Rtn उमेश जायसवाल , सचिव Rtn प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ,कोषाध्यक्ष Rtn   वर्मा प्रसाद ,Rtn डॉ ए के सिंह ,Rtn बी के चौहान, Rtn डॉ फैसल सिद्दीकी ,Rtn प्रमोद कुमार, Rtn विवेक कुमार Rtn कृष्ण कुमार पाठक  ,Rtn कुन्दन कुमार Rtn मंजीत वर्मा ,Rtn अभिजीत   आनंद ,Rtn दिनेश जायसवाल, Rtn अमित कुमारएवं रोट्रेक्ट चंदन कुमार ,अम्बुज कुमार , शशिकांत पाठक ,सुदिष्ट कुमार आदि ने अपने शोक संदेश व्यक्त करते हुए ईश्वर से शोकसंतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर