रेड लाइट एरिया में प्रशासन की छापामारी, छह मकानों को किया सील

रेड लाइट एरिया में प्रशासन की ओर से किया गया छह मकानों को सील



·        प्रशासन के इस सराहनीय पहल की मुहल्लेवालों ने की सराहना



·        मासूमों से कराया जा रहा था अवैध देह व्यापार
·        नबालिकों को गंदे दलदल से निकाल परिजनों को सौंपने को कवायद तेज

अश्वनी सिंह/ ब्यूरो चीफ/ बेतिया पश्चिमी चंपारण

बेतिया जिले के नगर थाना क्षेत्र में नाजनीन चौक के गंज न० दो रेडलाइट एरिया में विगत दो दिन पूर्व छापेमारी की गई। जिसमे कुल 25 लोगो को गिरफ्तारी की गई थी. पूछताछ के बाद ग्यारह पीड़ितों को छोड़ा गया और चौदह लोगो को भेज गया जेल। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बेतिया के रेडलाइट क्षेत्र में देहव्यपार के लिए बेतिया नगर के नाजनीन चौक क्षेत्र के गंज न० 2 में बाहर से लाई गई लड़कियों से देह व्यपार का अवैध कुकर्म करवाया जा रहा है। जिसके आलोक में महिला थाना और नगर थाना के सहयोग से छापामारी की गई, छापामारी में कुल 25 लोगो को गिरफ्तारी भी हुई। पुलिस ने इन तंग गलियों से 6 से ज्यादा नाबालिग लड़कियों को भी हिरासत में लिया, जिनकों यूपी के अलग अलग जगहों से लाया गया था। इसके साथ ही देहव्यपार का धंधा करने वाले और कुछ युवकों व व्यक्तियों को भी पकड़ा गया है। यह छापेमारी जिला पुलिस कप्तान के निर्देश पर की गई है। जिसमे चौदह लोगो के ऊपर प्रथमिकी दर्ज कर जेल भेजा गया है और ग्यारह पीड़ितों को पूछ ताछ के बाद छोड़ा गया. पुलिस का कहना है कि देहव्यपार के धंधे पर लगाम लगाने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी चलती रहेगी। साथ ही मुहल्लेवालों का कहना है कि इस अवैध कारोबार हमार घर से निकलना दूभर हो गया था, पुलिस की इस पहल से मोहल्ले अब शांत रहने लगा है. वहीँ इसी कार्यवाई में आगे का रुख करते हुए पुलिस ने रविवार के रोज नाजनीन चौक स्थित मोहल्ले में करीब छह लोगों के घरों को सील कर दिया है जिनमें राशिदा शेख उर्फ सुमिता पति परवेज आलम,गुड़िया बबली पति अहमद, रेहाना खातून पति महताब कुरैशी, नीतू देवी पति दीपक खलीफा, रोशन आरा पति मो० शफी, सोनी खातून पति शफी खान के नाम शामिल है. जिला पुलिस ने अपना कड़ा रुख अपनाते हुए वैसे घरों को सील किया है, जिनमें ये देह व्यापार के अवैध कारोबारों को धड़ल्लें से तवज्जों दिया जा रहा था. जिला पुलिस द्रारा इस कड़ा रुख अख्तियार कर हुई छापेमारियों से इन संचालकों में हडकम्प मचा हुआ है. मौके पर पुलिस पदाधिकारियों सहित नगर महिला थाने की पुलिस बल मौजूद रहीं. 

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर