जल जमाव से राहगीर के साथ-साथ स्थानीय निवासी भी परेशान

जल जमाव से राहगीर के साथ-साथ स्थानीय निवासी भी परेशान

संवाददाता/सुधीर कुमार

डेहरी ऑन सोन (रोहतास) रविवार  की देर शाम से हो रही हल्की बारिश के साथ ही डेहरी शहर में जल निकासी योजना की पोल खुल गयी। बारिश के साथ ही नगर का स्टेशन रोड सुभाष नगर सहित अन्य वार्डों में नाली का पानी मुख्य सड़क पर बहने के कारण सड़क नरक में तब्दील हो गया। उक्त वार्ड में जल जमाव से राहगीर के साथ-साथ स्थानीय निवासी भी परेशान दिखे। जरा सी बारिश के पानी से शहर की सड़कें और छोटी-छोटी नालियां तालाब में परिवर्तित हो गयी। जिससे सड़क पर जलजमाव के कारण शहर में आने-जाने वाले राहगीर परेशान दिखे। कहीं भी जल निकासी का उपाय नजर नहीं आ रहा था। नाली और सड़क का पता ही नही चल रहा था। वार्ड के स्थानीय निवासियों के अनुसार जब भी हल्की वर्षा होती है तो पूरा वार्ड नर्क में तब्दील हो जाता है। बहुत से लोगो के घरों में पानी घुसने भी लगता है। उनके अनुसार जल निकासी की समुचित व्यवस्था को लेकर कई बार नप प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया गया परंतु इस ओर ध्यान ही नहीं दिया जाता है। हालांकि नगर परिषद के सिटी मैनेजर मनोज भारती ने कहा की जल निकासी की समस्या के निदान को लेकर नप सचेष्ट है तथा इसके तहत एक नाले को दूसरे नाले से जोड़ने का कार्य भी चल रहा है। ताकि जल जमाव की समस्या का निदान हो सके।

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर