महिला को बचाने गये भसूर को पीट कर किया जख्मी । दो नामजद

महिला को बचाने गये भसूर को पीट कर किया जख्मी । दो नामजद


R CITY NEWS/अश्वनी सिंह/ ब्यूरो चीफ
नौतन/स्थानीय थाना के बलुआ गाव मे भवे की इज्जत बचाने गये भसूर शिवशंकर यादव को पड़ोसियों ने मारपीट कर गंभीर रूप घायल कर दिया ।घायल का इलाज बेतिया एमजेके अस्पताल में चल रहा है । पीडि़त ने पुलिस को दिये फर्दब्यान मे बताया कि विगत दो जुलाई की शाम वह बजार से अपने घर वापस आ रहे थे तभी घर के दलान के पास किसी महिला की चिल्लाने की आवाज सुनाई दी ।आवाज सुनकर जब दलान मे गये तो देखा कि गाव के ही गमा यादव  उसके भवे की ब्लाउज फाड दिया है । पुछने पर बगल मे रखे गडासी से पैर पर वार कर दिया जिससे की पैर की हड्डी कट गयी। वही हरि यादव ने लोहे की रड से वार कर पीडित का हाथ तोड दिया। शोर की आवाज सुनकर अगल बगल के ग्रामीण आये तो जान बची ।थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह निराला ने बताया कि पुलिस मामले मे कांड अंकित करते हुए कार्रवाई मे जुट गयी है ।।

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर