प्रखंड में अलग अलग जगहों पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा

प्रखंड में अलग अलग जगहों पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा

 तिलौथू  / रोहतास

 गुरू पूर्णिमा उत्सव स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर के परिसर में मंगलवार को मनाया गया । इस गुरू पूर्णिमा उत्सव का प्रारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद सामुहिक सम्पत ,भजन व वंदना की गई। गुरु पूर्णिमा के इस अवसर पर छात्र छात्राओं द्वारा हस्तलिखित सरस्वती पत्रिका का लोकार्पण किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता नंदेश्वर प्रसाद एवं कोषाध्यक्ष केवल कुमार ने संयुक्त रूप से किया। उपस्थित छात्र छात्राओं एवं आगंतुक अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रधानाचार्य जंगलेश प्रसाद चौरसिया ने गुरु पूर्णिमा की महिमा पर प्रकाश डाला एवं छात्र छात्राओं ने महर्षि वेदव्यास के समक्ष अपनी गुरु दक्षिणा अर्पित की।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य , अनिल कुमार कौशल, सर्वेश चन्द्र मिश्र सहित कई विद्यार्थी उपस्थित है। वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ताओं ने राधा शांता महाविद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों को गुरूदक्षिणा स्वरूप पौधा भेंट किया। नगरमंत्री अभिषेक सिंह एवं एस.एफ.डी. प्रमुख विशाल कुमार के नेतृत्व में महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया।महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ अशोक कुमार सिंह ने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि औद्योगिकरण , वनों की कटाई, तकनीकी विकास, ग्लोबल वार्मिंग, प्रदूषण आदि की वजह से हमारे पर्यावरण की स्थिति में दिन-प्रतिदिन गिरावट आ रही है और इस वजह से वातावरण के साथ ही सभी जीव-जंतुओं के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। अगर पर्यावरण संरक्षित नहीं रहेगा तो हम भी जीवित नहीं रह पाएंगे। इस मौके पर प्रोफेसर ए.पी सिंह, एनएसएस पदाधिकारी प्रो.संजय सिंह, प्रो.अनिल सिंह, प्रो. दिनेश तिवारी, प्रो. प्रदीप दुबे, प्रो.राज किशोर सिंह, पूर्व नगर मंत्री रवि परासर, नगर सह मंत्री भोला कुमार, दीपक पांडे, राजू कुमार, प्रिंस कुमार मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर