कर्ज वसुलने गए युवक को शिक्षिका ने दी जहर ,युवक की हुई मौत

कर्ज वसूलना युवक को पड़ा महंगा,
अपनी जान गवानी पड़ी युवक को,
अश्वनी सिंह/ ब्यूरो चीफ/ बेतिया
बेतिया :- एक युवक को कर्ज के रूप में दिया गया अपना ही पैसा मांगना व शादी न करना महंगा पड़ा। इस घटना के संदर्भ में मृतक युवक चंदन यादव के बड़े भाई विनोद यादव ने बताया कि रामनगर थाना क्षेत्र के नारायण पुर निवासी जो वर्तमान में शनिचरी थाना के पटखौली गांव के एक मध्य विद्यालय में कार्यरत शिक्षिका अंजुम आरा कुछ साल पहले मेरे भाई चंदन यादव से कर्ज के रूप में ₹50000 लिया था जिसकी मांग बार-बार करने पर भी शिक्षिका नहीं दे रही थी शुक्रवार के दिन शिक्षिका अंजुम आरा ने फोन कर मेरे भाई चंदन को अपने निवास स्थान बुलाया जहां शिक्षिका ने मेरे भाई के साथ शादी करने के लिए दबाव बनाने लगी जब मेरे भाई ने शादी करने से इनकार किया तो कुछ जहरीली पदार्थ खिलाकर उसे मारा पीटा गया और बुरी तरह जख्मी कर हरिनगर चीनी मिल के पास स्थित ओवर ब्रिज के नीचे फेंक दिया गया जब वहां उपस्थित लोगों ने इसकी सूचना मेरे घर वालों को दी तब हम लोग रामनगर पुलिस की सहायता से उसे रामनगर अस्पताल में भर्ती कराए जहां डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को नाजुक देखते हुए बेतिया रेफर कर दिया बेतिया एम.जे.के. अस्पताल के डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को देखा और कहा कि इसे कुछ जहरीली पदार्थ खिलाया गया है और मारा-पीटा गया है इसके कान के नीचे काले धब्बे का निशान है उसकी मौत शनिवार के दिन इलाज के दौरान हो गई इस संदर्भ में मृतक के बड़े भाई ने फर्द बयान देकर न्याय की गुहार लगाई है।

Comments
Post a Comment