श्रावण मास का प्रथम सोमवार पर देवों का देव महादेव के मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
 ब्यूरो रिपोर्ट

लौरिया / संवाददाता

लौरिय प्रखंड के मठिया पंचायत में, नर्मदेश्वर शिव मंदिर के पुजारी आचार्य सुदामा पांडेय जी द्वारा बताया गया कि पवित्र श्रावण मास का आज प्रथम सोमवार श्रावण अर्थात सावन का महीना चल रहा है।प्रत्येक शिव मंदिरों पर भारी संख्या में भक्तों का भीड़ देखा गया। श्रावण महीना हिंदू धर्म में अपना विशेष आध्यात्मिक महत्व रखता है। इसी क्रम में अहले सुबह से ही नर्मदेश्वर शिव मंदिरों में भक्तों का ताता देखने को मिला।
आज यहाँ महिला भक्ति द्वारा कलश यात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ो की संख्या में भक्तों ने कलश लेकर जल यात्रा में शामिल हुई। पूरा मंदिर परिसर भक्तों से खचाखच भरा रहा। महिलाओं व छोटी छोटी कन्याओं द्वारा बूढ़ी गंडक नदी से जल भरकर श्रद्धालुओं ने नर्मदेश्वर शिव मंदिर व बाबा नागेश्वर नाथ महादेव मंदिर मठिया  एवं प्रखंड के भिन्न-भिन्न शिवालयों में जाकर जलाभिषेक किया गया। सावन का पावन यह महीना भक्तिमय हो चुका है। मान्यता है, कि सावन में ही भगवान भोलेनाथ कैलाश पर्वत से उतरकर शिवालयों में विराजमान होते हैं । और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं । सावन में शिवलिंग पर जलाभिषेक किए जाने का विशेष अपना महत्व है। बोल बम, हर-हर महादेव के जयकारे सड़कों पर गूंजने शुरू हो गए हैं। आपको बता दें कि  भगवान शिव के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया है।   श्रावण मास में पवित्र नदियों से जल भरकर जलाभिषेक की परंपरा है। देवों का देव महादेव भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने से वैवाहिक जीवन में सुख शांति मिलती है। यह श्रावण का महीना शिव की आराधना के लिए सर्वोत्तम माना जाता है। इस कलश यात्रा में मुख्य रूप से विशेष सहयोग कर्ता संदीप कुमार उर्फ (पप्पू) भावी पैक्स अध्यक्ष,श्याम नंदन ठाकुर, सोनू पांडेय, गोविंद दुबे,पवन ठाकुर, सहित सौकड़ों की तादात में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर