विधायक ने किया सिकरहना नदी के बांध का निरीक्षण

विधायक ने किया सिकरहना नदी के बांध का निरीक्षण

 अश्वनी सिंह /ब्यूरो चीफ/ आर सिटी न्यूज़
चनपटिया:- स्थानीय विधायक प्रकाश राय  ने बाढ़ की संभावना को लेकर प्रखंड मुख्यालय से सटे सिकरहना नदी के तटबंधों का निरीक्षण किया, तुलाराम घाट एवं घोघा घाट के तटबंधों के दयनीय स्थिति को देखते हुए उनकी सुरक्षा एवं मरम्मति हेतु उन्होंने सम्बंधित पदाधिकारीयो को आवश्यक निर्देश दिए। विधायक ने सिकरहना रेल एवं सड़क पूल के बीच के तटबंध का भी मुख्य रूप से जायजा लिया। उन्होंने कहा कि बाढ़ से निपटने के लिए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। वही बीडीओ दीनबंधु दिवाकर ने बताया कि बाढ़ से प्रभावित होने वाले पंचायतों में स्वास्थ्य एवं पशुपालन विभाग की टीम का गठन किया गया है । बाढ़ के मद्देनजर स्थानीय ग्रामीणों को सुरक्षित एवम सचेत रहने को कहा गया है । मौके पर अंचल अधिकारी राजीव नयन पांडेय, नगर कार्यपालक नेसात आलम ,जेएसएस सुमित कुमार, उप-प्रमुख प्रतिनिधि राजकिशोर चौधरी ,विभय चौबे, भास्कर मिश्रा ,संजय मिश्रा ,मुखिया मुन्ना तिवारी ,डॉक्टर दिलीप सिंह ,वतन केशरी ,अनिल गुप्ता ,चंदन वर्णवाल इरफान अंसारी ,गौतम कुमार आदि अन्य बहुत से लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर