व्यापारियों को ठगी कर लूटने वाला गिरोह को पुलिस ने पकड़ा

व्यापारियों को ठगी कर लूटने वाला गिरोह को पुलिस ने पकड़ा

 पुरानी जीटी  रोड ग्राम बांसा (सासाराम) से पुलिस ने सिविल ड्रेस में कार सहित गिरोह के तीन लोगों को गिरफ्तार किया

 कम रेट का लालच देकर व्यापारियों से लाखो रुपये लेकर हो जाते थे फरार 

डेहरी ऑन सोन /  रोहतास

डेहरी नगर थाना क्षेत्र में कई व्यवसायियों को अपने ठगी के जाल मे फसाकर  शिकार बनाने वाला गिरोह को डेहरी नगर थाना ने सोमवार देर संध्या को ग्राम बांसा ( सासाराम) से गिरफ्तार किया ।  बताते चलें कि डेहरी औरंगाबाद आसपास के शहरी ग्रामीण क्षेत्रों के व्यापारियों के साथ यह गिरोह फोन कर व्यापारियों को अपना शिकार बनाकर हजारों लाखों रुपए लेकर फरार हो जाने की शिकायत डिहरी नगर थाने प्राथमिकी दर्ज हुई थी पुलिस के लिए इस गिरोह को पकड़ना एक चुनौती बन गई थी हाल ही में यह गिरोह किसनंद सिंह पिता स्वर्गीय एकराम सिंह ग्राम रौतवा थाना बघेला राजपुर जिला रोहतास के निवासी के साथ ईस गिरोह ने ठगी कर लाखों उड़ा चुके थे मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना अध्यक्ष कामाख्या नारायण सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित कर पुलिस सिविल ड्रेस में गुप्त सूचना के आधार पर इस गिरोह पर सोमवार को इस गिरोह की गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू की  कई घंटों तक नजर रखने के बाद इस गिरोह को पुलिस ने पुरानी जीटी रोड सासाराम जाने के मुख्य मार्ग बांसा गांव से एक स्विफ्ट डिजायर कार WB 38AB 0974 वेस्ट बंगाल की गाड़ी से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।
थाना अध्यक्ष कामाख्या नारायण सिंह ने बताया कि इस गिरोह का मास्टरमाइंड द्वारा भोले भाले व्यापारियों का उनके दुकान के बैनर से नंबर लेकर उन्हें फोन कर मैथन कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटर बता लौहे की छड़ के कारोबारियों को बुलाकर  खरीद बिक्री  करने के नाम पर पैसा लेकर फरार हो जाते थे इसी का मास्टरमाइंड  अमित कुमार गुप्ता उम्र 31 वर्ष पिता जानकी साह ग्राम शाहपुर अखाड़ी थाना औरंगाबाद, दूसरा काशीनाथ शर्मा उम्र 47 वर्ष ग्राम रायपुर चोर थाना मुसाफिर तीसरा व्यक्ति विजय पासवान उम्र 40 वर्ष ग्राम राम किशुन बंगाल वार्ड नंबर 27 थाना आसनसोल जिला बर्धमान पश्चिम बंगाल इन तीनों व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर