बिजली आपूर्ति अवर प्रमण्डल नरकटियागंज के खिलाफ लोगों ने किया जमकर प्रदर्शन
बिजली आपूर्ति अवर प्रमण्डल नरकटियागंज के खिलाफ लोगों ने किया जमकर प्रदर्शन
अश्वनी सिंह /ब्यूरो चीफ /बेतिया /आर सिटी न्यूज़
नरकटियागंज गोखुला मुख्य मार्ग खोड़ी गांव के पास बिजली नही रहने पर नगरवासियों ने बिजली आपूर्ति अवर प्रमण्डल नरकटियागंज के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।लोगों का कहना है कि सूबे में तीन दिनों से लगातार बारिश हो रहा है।बारिश शुरू होते ही नरकटियागंज के खोड़ी दिउलिया,खोड़ी,नंदपुर,मदरसा टोला,नया टोला में बिजली की आंखमिचौली शुरू हो गई है।इस क्षेत्र में बिजली पूरी रात नहीं आई।सुबह नौ बजे के आसपास बिजली के दर्शन हुए। कुछ देर बाद फिर कटौती हो गई। दिन भर बिजली का आना जाना लगा रहा।इस क्षेत्र के पप्पू आलम ने बताया कि बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को फोन करने पर बताया जा रहा है कि फाल्ट के चलते बिजली आपूर्ति बंद है।काम पूरा होते ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।वही अख्तर अंसारी ने कहा कि विधुत आपूर्ति अवर प्रमंडल नरकटियागंज के अधिकारियों व कर्मचारियों से हमलोग आहत है।जब भी बारिश शुरू होता है।बिजली गुल कर दी जाती है।फोन करने पर अधिकारी कोई न कोई बहाना बनाने लगते है।वही गुलरेज आलम ने कहा कि बारिश होने से घर के आसपास जलजमाव हो गया है।बिजली नही रहने से अंधेरे में कीड़े ,मकोड़े,सांप,बिच्छू घर के अंदर आ जा रहे है।जिससे हमलोग डरे सहमे हुए है।अंधेरा में इधर उधर जाना खतरे से खाली नही है।बिजली के आंखमिचौली से तंग आकर महताब आलम,गुलरेज आलम,सैफ अली,दिलनवाज अहमद,जावेद आलम,मोहम्मद वाजिद,नसीम अख्तर,मुस्ताक आलम,औरंजेब आलम,अमिष आलम,जाकिर अहमद,आरिज आलम,मारूफ अंसारी,अख्तर अंसारी ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया

Comments
Post a Comment