संभावित बाढ़ के मद्देनजर की जा रही तैयारियों की हुई समीक्षा
बेतिया पश्चिमी चंपारण/अश्वनी सिंह
बेतिया :- जिला पदाधिकारी डॉ नीलेश रामचंद्र देवरे की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में संभावित बाढ़ के मद्देनजर की जा रही आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की गई। जिलाअधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि संभावित बाढ़ के मद्देनजर तटबंधों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया जाए निर्माणाधीन तटबंधों का नियमित निरीक्षण करने का निदेश जिलाधिकारी द्वारा किया गया है। सिविल सर्जन पश्चिम चंपारण सभी पीएचसी में आवश्यक दवाएं व अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया । वहीं जिला पशुपालन पदाधिकारी को पशुओं हेतु चारा आदि की व्यवस्था करने हेतु अग्रतर कार्रवाई करने का निदेश दिया गया। जिला अधिकारी द्वारा सराहनीय कार्य प्रगति वाले पदाधिकारियों की सराहना की गई एवं कार्य में शिथिलता बरतने के चलते कई अधिकारियों से शोकॉज करने का निदेश दिया गया है । समीक्षा के दौरान एनडीआरएफ की टीम द्वारा बाढ़ आदि आपदाओं से बचाव हेतु विभिन्न पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी गई । एनडीआरएफ इंस्पेक्टर श्री राजन कुमार द्वारा बताया गया कि बाढ़ आपदा सहित अन्य आपदाओं यथा भूकंप बायोलॉजिकल /केमिकल/ न्यूक्लीयर / रेडियोजिकल आपदा के समय भी एनडीआरएफ को सूचना दे, एनडीआरएफ रिस्पांस टीम त्वरित गति से बचाव कार्य करेगी। एनडीआरएफ की टीम द्वारा सड़क दुर्घटना से बचाव एवं हार्ट अटैक से पीड़ित को बचाने हेतु विस्तार से चर्चा की गयी। उन्होंने कहा कि विभिन्न आपदाओं से बचाव हेतु विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को भी जागरुक करने का कार्य किया जाएगा इस हेतु जिले के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों को आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस समीक्षा बैठक में जिला पदाधिकारी डॉ नीलेश रामचंद्र देवरे ,एडीएम श्री नंदकिशोर साह, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सिविल सर्जन सभी डीसीएलआर, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी जिला पशुपालन पदाधिकारी , सभी अंचलाधिकारी सहित एनडीआरएफ इंस्पेक्टर श्री संजय कुमार श्री राजन कुमार, हेड कांस्टेबल श्री मंगल सिंह आदि सम्मिलित हुए

Comments
Post a Comment