किराना व्यवसायी कृष्णा हत्याकांड का जल्द होगा पर्दाफाश ।

किराना व्यवसायी कृष्णा हत्याकांड का जल्द होगा पर्दाफाश ।
---- हतयारोपी पर पुलिस ने कसा शिकंजा ।


अश्वनी सिंह/ ब्यूरो चीफ /आर सिटी न्यूज़
नौतन ।। भाजपा नेता सह किराना व्यवसायी कृष्णा साह की हत्या मामले को पुलिस ने बारीकी से पड़ताल के बाद हतयारोपी के करीब पहुंच गई हैं  ।पुलिस ने दावा किया है कि बहुत जल्द हत्या का उद्भेदन करने की तैयारी में पुलिस जुटी है । विदित हो कि बीते छह जून को किराना व्यवसायी सह भाजपा नेता कृष्णा साह की हत्या दुकान में सोये हुए अवस्था में गला दबा कर दिया गया था ।इस संबंध में पुलिस के आला अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गहन जांच व कार्रवाई करने का आदेश थानाधयक्ष संजीव कुमार सिंह निराला को दिया । पुलिस बड़ी मशक्कत के बाद घटना को अंजाम देने वाले आरोपी के सुराग पाने में सफलता पाई है ।हालांकि पुलिस ने फिलहाल हतयारोपी के नाम पता का खुलासा करने से इन्कार कर दिया है ।पुलिस ने दावा किया है कि बहुत जल्द ही हतयारोपी की गिरफ्तार कर ली जाएगी ।।

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर